अतुल्य भारत में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
हरियाणा कला परिषद मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से न केवल शहर के लोग ही आनंदित होते हैं बल्कि ग्रामीण अंचल को भी मैक संस्कृति से जोड़ रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से मैक में पांच मार्च से नौ मार्च तक कुरुक्षेत्र में अतुल्य भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा कला परिषद मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से न केवल शहर के लोग ही आनंदित होते हैं बल्कि ग्रामीण अंचल को भी मैक संस्कृति से जोड़ रहा है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से मैक में पांच मार्च से नौ मार्च तक कुरुक्षेत्र में अतुल्य भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
पांच दिवसीय उत्सव कुरुक्षेत्र में छह राज्यों के लोक कलाकार अपने प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज से आए प्रतिनिधि पुण्य प्रकाश लाल श्रीवास्तव तथा डॉ. कृष्णानंद पांडे ने अतुल्य भारत कार्यक्रम के संदर्भ में मैक के क्षेत्रीय निदेशक संजय भसीन से विचार-विमर्श किए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए संजय भसीन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एनसीजेडसीसी के निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर के दिशानिर्देश में इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रत्येक दिन सायं छह बजे से मैक के ओपन एयर थियेटर में आयोजित की जाएंगी। लगभग 150 कलाकार प्रतिदिन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन मैक परिसर में करेंगे। इसके अतिरिक्त दिन के समय चित्रकला कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों के कुल 20 चित्रकार लोक तथा समकालीन चित्रकला के लिए कैनवास पर रंग और ब्रश के माध्यम से अपने मन के भाव उकेरेंगे।