Move to Jagran APP

अतुल्य भारत का लोगो नजर आएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में : छाबड़ा

अतुल्य भारत (इनक्रेडिबल इंडिया) का लोगो अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में नजर आएगा। इस महोत्सव को अतुल्य भारत के साथ जोड़कर कुरुक्षेत्र का मान पूरे देश में बढ़ाने का केंद्र और राज्य सरकार ने किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 08:19 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 08:19 AM (IST)
अतुल्य भारत का लोगो नजर आएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में : छाबड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: अतुल्य भारत (इनक्रेडिबल इंडिया) का लोगो अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में नजर आएगा। इस महोत्सव को अतुल्य भारत के साथ जोड़कर कुरुक्षेत्र का मान पूरे देश में बढ़ाने का केंद्र और राज्य सरकार ने किया है। इस अतुल्य भारत का लोगो प्रयोग करने की अनुमति भारत सरकार के केंद्र पर्यटन मंत्रालय द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को दे दी है। अब यह लोगो अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए प्रयोग होगा। इस उपलब्धि से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा और अधिक बढ़ गया है।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने सोमवार को केडीबी कार्यालय में बातचीत करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा काफी समय से कुरुक्षेत्र पर्यटन नगरी और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को इनक्रेडिबल इंडिया के साथ जोड़ने का प्रयास चल रहा था। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा गया और इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को केवल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए अतुल्य भारत का लोगो के प्रयोग करने की अनुमति दे दी है।

उन्होंने कहा कि अतुल्य भारत का लोगो प्रयोग करने से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रचार-प्रसार पूरे भारत वर्ष में होगा और लाखों ओर लोग महोत्सव के साथ जुड़ेंगे। इस लोगो का प्रयोग 23 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर 2019 तक किया जा सकेगा। मानद सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र पर्यटन की ²ष्टि से अंतरराष्ट्रीय मुकाम हासिल कर पाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.