Move to Jagran APP

विभिन्न मामलों में वांछित अंतरराज्यीय भगोड़ा गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या लूट डकैती और मारपीट के मामलों में भगोड़े को गिरफ्तार किया है। भगोड़ा लगभग 10 मामलों में वांछित था। भगोड़े को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 08:44 AM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 08:44 AM (IST)
विभिन्न मामलों में वांछित अंतरराज्यीय भगोड़ा गिरफ्तार
विभिन्न मामलों में वांछित अंतरराज्यीय भगोड़ा गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस ने हत्या, लूट, डकैती और मारपीट के मामलों में भगोड़े को गिरफ्तार किया है। भगोड़ा लगभग 10 मामलों में वांछित था। भगोड़े को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

loksabha election banner

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि कैथल के राजौंद के गांव राजेश के खिलाफ हरियाणा के साथ-साथ पंजाब व दिल्ली में हत्या, लूट, डकैती व मारपीट के मामले दर्ज थे। उसकी हरियाणा, दिल्ली व पंजाब पुलिस को तलाश थी। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल में बंद किया था। थाना केयूके में उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज था। पुलिस ने इस मामले में वर्ष 2015 में उसे गिरफ्तार किया था। अदालत से जमानत मिलने के पश्चात वह अदालत से गैर हाजिर था। जेएमआइसी चितेश गुप्ता ने 27 मार्च 2019 को भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस पार्टी की आंखों में मिर्ची डालकर भाग गया था भगोड़ा

भगोड़ा राजेश कुमार उर्फ पहलवान सेंट्रल जेल पटियाला में बंद था। 12 जनवरी, 2016 को उसे मुख्य सिपाही राजकपूर टीम के उसे पेशी के लिए कुरुक्षेत्र अदालत में लाया था। पेशी के बाद जब उसे वापस ले जा रहे थे तो उसने एक होटल पर पुलिस टीम की आंखें में मिर्च पाउडर डाला था और फरार हो गया था। उसके खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया था। वर्ष 2014 में उसने पंजाब के थाना लालडू में पुलिस गिरफ्त से भाग गया था।

इन थानों में हैं मामले दर्ज

भगोड़े के खिलाफ थाना पूंडरी, थाना शहर कैथल, पंजाब के थाना राजपुरा, पातड़ा, चंडी मंदिर, थाना लालडू, अशोक विहार दिल्ली, क्राइम ब्रांच दिल्ली में हत्या, मारपीट, लूट, डकैती व पुलिस गिरफ्त से भागने के 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस के भगोड़ा प्रकोष्ठ के मुख्य सिपाही महेंद्र सिंह ने उसे प्रोटेक्शन वारंट पर लिया। उसकी पंजाब के मुकदमों में भी गिरफ्तारी बाकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.