Move to Jagran APP

सुबह बादल, दिन में तीखी धूप, रात के तापमान में भारी गिरावट

फोटो संख्या : 36 जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। मंगल

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Dec 2017 10:21 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 10:21 PM (IST)
सुबह बादल, दिन में तीखी धूप, रात के तापमान में भारी गिरावट
सुबह बादल, दिन में तीखी धूप, रात के तापमान में भारी गिरावट

फोटो संख्या : 36

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। मंगलवार को भी मौसम ने तीन बार परिवर्तन हुआ। मंगलवार को सुबह जहां आसमान पर बादल छा गए वहीं दिन में धूप निकल आई और सायं को ठिठुरन ने पांव पसार लिए। दिन भर धूप निकलने से लोगों को ठंड से निजात मिली रही वहीं रात्रि को तापमान में जबरदस्त गिरावट से लोगों की कंपकपी छूट गई। दिन और रात के समय में मंगलवार को भी 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी दिन में धूप निकलेगी।

बुधवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तामपान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सुबह हल्की धुंध के बाद धूप निकल आई, जिससे लोगों को ठंड से निजात मिल गई। लोग धूप निकलते ही ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लेते हुए नजर आए। इस्माईलाबाद संवाद सहयोगी के अनुसार शीत लहर के साथ सवेरे के समय घना कोहरा ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ठंड ने ग्रामीणों का जीना मुहाल किया हुआ है। अब दिन के समय भी धूप कम होने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार लोहड़ी तक कोहरा अपना कहर दिखाएगा। वहीं किसानों का कहना है कि अधिक ठंड गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी है। मंगलवार को सवेरे यकायक कोहरा छा गया। दिन निकलने के साथ ही घने कोहरे ने वाहनों का चलना मुहाल कर दिया। वहीं सवेरे के समय बादल छा जाने से धूप देरी से निकली। धूप से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली। रात के समय शीत लहर हाड़ कंपा देने लगी है। ऐसे में ग्रामीण अलाव ताप कर समय व्यतीत करने लगे हैं। स्कूलों में सर्द कालीन अवकाश चल रहा है। इसके बावजूद बच्चे शाम को घरों में ही कैद होकर रह जाते हैं। अधिकांश ग्रामीणों के अनुसार दिन की धूप और रात की शीत लहर खासकर ब?च्चों व बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले लेती है। जिससे बुखार, जुकाम व खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। दुपहिया पर सफर करना अब आसान नहीं रह गया है। अधिकांश ग्रामीण सवेरे व शाम के समय दुपहिया पर सफर से कतराने लगे हैं। वहीं देर रात को हाइवे पर वाहनों की संख्या घटने लगी है। ठंड के चलते अधिकांश लोग रात के सफर से किनारा करने लगे हैं। ठंड अधिक होने से रात के समय अंबाला हिसार हाइवे के ढाबे भी समय से पहले बंद होने लगे हैं। कुल मिलाकर ठंड का आम जन जीवन पर विपरीत असर पड़ रह है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.