400 मीटर दौड़ में हरप्रीत सिंह ने जीता गोल्ड
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 57वीं इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में साई कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित नौ मेडल जीतकर साई का नाम रोशन किया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 57वीं इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में साई कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित नौ मेडल जीतकर साई का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर साई इंचार्ज गुरविद्र सिंह और साई के प्रशिक्षक सतपाल सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
साई इंचार्ज गुरविद्र सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पांच स्वर्ण पदक, दो सिल्वर और तीन कांस्य पदक हासिल किए है। साई प्रशिक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि 14 से 16 नवंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 57वीं एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरप्रीत सिंह ने 110 मीटर में गोल्ड, 400 मीटर में गोल्ड, 400 मीटर रिले में गोल्ड, इसी प्रतियोगिता में अखिलेश ने 800 मीटर में गोल्ड, 1500 मीटर में सिल्वर, प्रदीप ने 100 मीटर रिले दौड़ में गोल्ड, कर्मवीर ने 400 मीटर हर्डल प्रतियोगिता में कांस्य, 110 मीटर हर्डल में सिल्वर, भूमिका ने डिस्क थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया है।