दीपावली के उपलक्ष्य में गरीबों को बांटे अनाज
जगदंबा सेवा समिति द्वारा काली कमली आश्रम के वैष्णवी मां भद्रकाली मंदिर में रविवार को मासिक भंडारा एवं कन्या पूजन किया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
दीपावली के उपलक्ष्य में गरीबों को बांटे अनाज जगदंबा सेवा समिति द्वारा काली कमली आश्रम के वैष्णवी मां भद्रकाली मंदिर में रविवार को मासिक भंडारा एवं कन्या पूजन किया गया। समिति के प्रधान अशोक गर्ग एवं सदस्य विकास ¨सगला ने बताया कि अन्नदान को सर्वोपरि मानते हुए संस्था द्वारा प्रत्येक महीने के पहले रविवार को विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित ज्योति प्रकाश उनियाल ने मुख्य यजमान जवाहर गोयल, सुरेंद्र गोयल, विजय राजेंद्र, रवि, वासु, यश गोयल और सभी सदस्यों से मां भद्रकाली का पूजन करवाया, उसके पश्चात मां अन्नपूर्णा को भोग लगाकर कन्या पूजन एवं भंडारा आरंभ हुआ। कार्यक्रम में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन दिया गया। अशोक गर्ग ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी मेहनत की कमाई से जरूरतमंद लोगों की मदद करें, जिससे उनके घरों में भी दीवाली का चांदना हो सके। सभी सदस्यों ने प्रदूषण मुक्त दीवाली का संकल्प लेते हुए पटाखे न चलाने का प्रण लिया। भंडारे के पश्चात समिति के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें संस्था के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, राकेश गर्ग, राजेश गोयल, सुरेंद्र अरोड़ा, विनोद गर्ग, अजय गर्ग, रोशन लाल मित्तल, योगेश शर्मा, विशाल गोयल, सतपाल शर्मा, राजेश मोदगिल, तिलकराज और शम्मी गेरा मौजूद रहे।