आरोपितों से वारदात में प्रयोग की मोटरसाइकिल, देशी कट्टा व खोल बरामद
झांसा थाना पुलिस ने जान से मारने की नियत से युवक को गोली मारने के आरोपितों से पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किया देसी कट्टा मोटरसाइकिल व गोली का खोल बरामद किया है। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपितों को अदालत में पेश किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : झांसा थाना पुलिस ने जान से मारने की नियत से युवक को गोली मारने के आरोपितों से पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किया देसी कट्टा, मोटरसाइकिल व गोली का खोल बरामद किया है। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद ने बताया कि गांव धुराला निवासी रवि कुमार ने झांसा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी धुराला बाजार में शीशे व एल्यूमिनियम की दुकान है। उसके ताऊ के लड़के विजय कुमार को धर्मपाल उर्फ छोटा, सुरेंद्र कुमार उर्फ काल व बिल्ला बाजीगर ने मिलकर गांव के स्कूल मैदान में मारपीट की थी। इसके बादे से आरोपित उसके साथ रंजिश रखे हुए थे। शुक्रवार रात को वह पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपित आरोपित धर्मपाल उर्फ छोटा, सुरेंद्र उर्फ काल व बिल्ला बाजीगर ने देसी कट्टे से उसे जान से मारने की नियत से गोली मारी। गोली उसकी टांग में लगी थी। उसके शोर मचाने पर उसकी बुआ का लड़का संजीव कुमार उसके पास आ गए। उसे देख आरोपित धर्मपाल उर्फ छोटा, सुरेंद्र उर्फ काल व बिल्ला बाजीगर अपनी मोटरसाइकिल को लेकर कुरुक्षेत्र की तरफ भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच झांसा थाना पुलिस के एसआइ जगबीर सिंह को सौंपी थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपित धीरपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। अदालत ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।