Move to Jagran APP

ताश के पत्तों में भी राजनीति, बादशाह फेंकते हुए बुजुर्ग बोले लो ए आ गए ने मोदी

पंकज आत्रेय कुरुक्षेत्र गांव रामनगर जिला कैथल लोकसभा कुरुक्षेत्र। कैथल-पटियाला रोड पर बसा सिखों का यह गांव खेती-किसानी के लिए जाना जाता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 08:15 AM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 08:15 AM (IST)
ताश के पत्तों में भी राजनीति, बादशाह फेंकते हुए बुजुर्ग बोले लो ए आ गए ने मोदी
ताश के पत्तों में भी राजनीति, बादशाह फेंकते हुए बुजुर्ग बोले लो ए आ गए ने मोदी

पंकज आत्रेय, कुरुक्षेत्र : गांव रामनगर, जिला कैथल, लोकसभा कुरुक्षेत्र। कैथल-पटियाला रोड पर बसा सिखों का यह गांव खेती-किसानी के लिए जाना जाता है। गेहूं की फसल पक कर तैयार है और बस कभी भी किसान कटाई में लग जाएंगे। शाम करीब पांच बजे का समय है। हम गांव पहुंचे तो सड़क किनारे खेतों के पास ही एक चबूतरे पर काफी लोग बैठे थे। ताश की बाजी चल रही थी। ताश देखने के बहाने हम भी उनमें शामिल हो गए। एक बुजुर्ग सरदार जी ने परिचय पूछा तो हमने बताया कि कुरुक्षेत्र से दैनिक जागरण से आए हैं तो पत्ते फेंकते-फेंकते वे रूक गए। बोले, जी आया नूं पत्रकार साहब। दस्सो किवें आणा होया।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। बस इसी सिलसिले में आप लोगों की रूबरू होने आए हैं। मैंने जवाब दिया। इस दौरान ताश की बाजी चल रही थी। तभी ताश खेल रहे नरेंद्र के पत्तों से बादशाह निकले। इसे देखकर पास बैठे बुजुर्ग बोले, लो ऐ आ गए ने मोदी। फोटो संख्या : 102

बॉक्स

सर्जिकल स्ट्राइक पर वाहवाही

उन्हीं की बात को आगे बढ़ाते हुए चर्चा शुरु की गई। उनसे पूछा कि क्या माहौल है चुनाव का आपके यहां तो सभी ने एक सुर में जवाब दिया। बोत वधिया महौल ए। इत्थे तां बीजेपी दी बल्ले-बल्ले ए। वो कैसे? बीजेपी क्यों? हमारे इस सवाल के जवाब में गांव के गुरुद्वारा साहब के प्रधान करनैल सिंह चुनौती भरे स्वर में बोले, तुस्सी जो मर्जी पूछो सरकार बारे। मैं तुहाड्डे हर सवाल दा जवाब देवांगा। सरहद ते दुश्मनां दी रेल बणा छड्डी ए। सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तानियां नूं औहनां दे मुल्क विच घुस के मारैया ए। किसान-जवानां दी मौज कर छड्डी ए। पिछली सरकारां ने की कित्ता सी। फोटो संख्या : 103

बॉक्स

सरकार तों सब खुश नें वीर

सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह का कहना था कि इस एरिया में भाजपा सरकार से सभी खुश हैं। नायब सैनी को वोट दोगे या नहीं? सवाल पर वे बोले, मोदी किसे नूं वी भेज देवें, कुलवंत बाजीगर होवे या सैनी। अस्सी तां जिता कर भेजण गे। फोटो संख्या : 104

बॉक्स

नेता मजबूत हौणा चाहिदा

अवतार सिंह पंच का कहना है कि देश की तरक्की के लिए नेता मजबूत होना चाहिए। दूसरी पार्टी में तो नेता को यही नहीं पता कि वह खुद क्या बोल रहा है। न उसे बोलने का पता है और न ही देश के बारे में कुछ जानता है। ऐसे लीडर को प्रधानमंत्री बना कर नुकसान ही करना है। वे बोले, इसतौं चंगा तो मोदी नूं ही फेर बणा दइये। उसदा अपणा दे कुछ है नी, देश दे लई लग्गा होया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.