भारत की आजादी में समाचार पत्रों की रही अहम भूमिका : गुरदयाल सैनी
कार्यक्रम में पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा भारत की आजादी में समाचार पत्रों की अहम भूमिका रही है। स्वतंत्रता से पूर्व पत्रकारिता एक मिशन थी। कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों द्वारा सावित्री बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।
संवाद सूत्र, बाबैन : बाबैन के सावित्री बाई स्कूल में रामजानकी संस्थान के द्वारा सकारात्मक भारत मिशन पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा भारत की आजादी में समाचार पत्रों की अहम भूमिका रही है। स्वतंत्रता से पूर्व पत्रकारिता एक मिशन थी। कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों द्वारा सावित्री बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।
इस कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए रामजानकी संस्थान के अध्यक्ष उदय कुमार मन्ना ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करके मीडिया कर्मियों में सकारात्मक व सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता का बढ़ावा देना है। वहीं पत्रकारिता की गहराई समझने और समाचारों की गुणवता में बढ़ौतरी करने की आवश्यकता है। इस मौके पर इंद्रराज सैनी, स्कूल के एमडी अक्षय सैनी, गुरनाम गजलाना, कृष्ण हमीदपुर, अशोक हमीदपुर, बादल दिल्ली माजरा, बलिद्र कलालमाजरा, एसएस डोगरा, अशोक धवन, सुरेंद्र सिगंला मौजूद रहे।