मानव जीवन दुर्लभ : शीतल
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र मानव मित्र मंडल कुरुक्षेत्र की ओर से वातसल्य वाटिका के प्रांगण में 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र प्रोत्साहन एवं लेखन सामग्री वितरण समारोह संपन्न हुआ।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मानव मित्र मंडल कुरुक्षेत्र की ओर से वातसल्य वाटिका के प्रांगण में 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र प्रोत्साहन एवं लेखन सामग्री वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के पुलिस उपाधीक्षक शीतल सिंह धारीवाल बतौर मुख्यातिथि पधारे, जबकि सीन ऑफ क्राइम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वामी हरिओम दास परिव्राजक के आर्शीवचन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योत जगाकर किया गया।
मुख्यातिथि शीतल सिंह धारीवाल ने कहा कि मानव जीवन दुर्लभ है और इस जन्म में जितने नेक कार्य हो सकते हैं करने चाहिए। मनुष्य जैसे कर्म करता है वैसा ही फल भोगना पड़ता है और यही प्रकृति का नियम भी है। उन्होंने बच्चों को सबसे प्रेम करने का संदेश दिया। प्रो. राम रतन शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संयोग की बात है आज राम नवमी, कल बैसाखी है। यह हमारे लिए अति वंदनीय हैं। अधिवक्ता एवं समाजसेवी अंकित गुप्ता, केयूके उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संजय कौशिक, नरेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मानव मित्र मंडल के संस्थापक एवं प्रधान प्रोफेसर राम रतन शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मानव मित्र मंडल की ओर से छात्रों को छात्रवृति, लेखन सामग्री और खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मोहन लाल शर्मा, कृष्ण चंद धीमान, रमेश शर्मा, डॉ. भारतेंदु हरीश, डॉ. अरुण धीमान, विनोद भुक्कल, कमल सैनी और वातसल्य वाटिका के छात्र उपस्थित रहे।