पांच एसडीओ के निष्कासन के खिलाफ एचपीइए की चेतावनी
हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने कुरुक्षेत्र सर्कल की एक गेट मीटिग विद्युत सदन सेक्टर आठ के प्रागंण में अधीक्षक अभियंता केएस भोरिया की अध्यक्षता में हुई। मीटिग का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह धीमान ने किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने कुरुक्षेत्र सर्कल की एक गेट मीटिग विद्युत सदन सेक्टर आठ के प्रागंण में अधीक्षक अभियंता केएस भोरिया की अध्यक्षता में हुई। मीटिग का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह धीमान ने किया। मीटिग में निगम प्रबंधन की ओर से चार एसडीओ के निलंबन आदेश व सात एसडीओ के पदावनत आदेशों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। गेट मीटिग में जिले भर के इंजीनियरस शामिल होकर रोष जताया। एसइ, एक्सइएन व एसडीओ ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रबंधन की ओर से विभागीय लेखा परीक्षा उत्तीर्ण न करने पर चार एसडीओ को नौकरी से हटाने के आदेश जारी किए गए थे तथा सात पदोन्नत एसडीओ को भी इन्हीं कारणों से वापिस जेई के पद पर पदावनत कर दिया। लगभग एक माह पहले एचवीपीएनएल प्रबंधन ने भी एक एसडीओ को डिपार्टमेंटल अकाउंट एग्जाम पास न करने के कारण निष्कासित कर दिया था। एचपीइए गेट मीटिग में इस विषय को लेकर वक्ताओं ने फैसलों की निदा की। गेट मीटिग में हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान महेंद्र सिंह धीमान व एग्जीक्यूटिव मेंबर रणवीर देशवाल ने विशेष रूप से भाग लेकर उपस्थित इंजीनियरों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने निगम मैनेजमेंट की ओर से जारी आदेश को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की। उन्होंने आश्वस्त किया कि 10 नवंबर को सेंट्रल काउंसिल की विशेष मीटिग बुलाई गई है, जिसमें आगामी रूपरेखा तैयार कर प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। किसी भी आंदोलन के लिए प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन जिम्मेवार होंगे। प्रदर्शन में जोनल पदाधिकारी ललित अत्री, जसवीर चौहान, वेद गुप्ता, प्रिस भूरा, अभिषेक बाली, विकासदीप शर्मा, यतेंद्र कटारा व कुरुक्षेत्र सर्कल के अन्य अधिकारी यशवीर सिंह, एसएस ढुल, नितिन अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, नरेश मेहरा, राम कुमार, अनुज कौशिक मौजूद रहे।