हिदी भाषा को अत्याधिक रोजगारपरक बनाया जाए : वीणा चौधरी
हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला व एमएन कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में हिदी दिवस कॉलेज दिवस में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की हिदी अधिकारी वीणा चौधरी व प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने की।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला व एमएन कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में हिदी दिवस कॉलेज दिवस में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की हिदी अधिकारी वीणा चौधरी व प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने की। कॉलेज में आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता में रीतिका ने पहला, मनदीप ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में लवप्रीत ने पहला, मनदीप ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्यातिथि वीणा चौधरी ने कहा कि हिदी भाषी होना भारतीयों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हिदी भारत की सभ्यता व संस्कृति की पहचान है। मुख्यातिथि ने भारत व हरियाणा सरकार से मांग की कि हिदी भाषा को अधिक रोजगारपारिक बनाया जाए। इससे हिदी भाषा का अत्याधिक प्रचार, प्रसार व सम्मान हो सकेगा। मंच का संचालन डॉ. शालिनी शर्मा व प्रो. देवराज ने किया। निर्णायक की भूमिका प्रो. साधना कोहली, प्रो. कल्पना व प्रो. वर्ष ने निभाई। प्रो. हरपाल सैनी ने हरियाणा साहित्य अकादमी का आभार व्यक्त किया। विजेताओं को अकादमी की ओर से नकद पुरस्कार वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि युवा पीढ़ी को हिदी भाषा के साथ कविताओं व रचनाओं में रूचि रखनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. मंजू गुप्ता, डॉ. जवाहर लाल, डॉ. प्राची अरोड़ा, प्रो. सुरेंद्र काजल, डॉ. संदीप श्योराण, प्रो. सिद्धांत, प्रो. योगेंद्र, प्रो. गुरमीत, महेंद्र, अवनि चौधरी मौजूद रहे।