Move to Jagran APP

गरीब व असहाय की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य : सुनहेड़ी

इंसानियत ट्रस्ट ने गांव बाहरी में एक कन्या की शादी में भोजन की व्यवस्था की है। जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:52 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:03 AM (IST)
गरीब व असहाय की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य : सुनहेड़ी
गरीब व असहाय की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य : सुनहेड़ी

संवाद सहयोगी, पिपली

loksabha election banner

इंसानियत ट्रस्ट ने गांव बाहरी में एक कन्या की शादी में भोजन की व्यवस्था की है। जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। उन्होंने ने कहा कि गरीब व असहाय की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है और यह कार्य उस समय और बड़ा हो जाता है, जब किसी अनाथ की मदद की जाए।

उन्होंने गरीब कन्या की शादी में इंसानियत ट्रस्ट की ओर से दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। ऐसे कार्य निरंतर चलने चाहिए, बल्कि लोगों को भी जरूरतमंद असहाय अनाथ व गरीब लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान भी सामाजिक संस्थाओं ने निस्वार्थ भावना से अपनी जान जोखिम में डालकर जरूरतमंदों को भोजन व अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई। इंसानियत ट्रस्ट के संचालक कर्ण सैनी ने बताया कि उनकी संस्था ने गांव बाहरी की गरीब कन्या की शादी में भोजन की व्यवस्था की है। उनकी संस्था अब तक कन्याओं की नौ शादियों में ऐसी व्यवस्था का निर्वहन कर चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संस्था की ओर से गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई गई है। उनकी संस्था की ओर से अब तक 24 गरीब बच्चों की स्कूल फीस का खर्च वहन कर रही है। इस मौके पर राजन कश्यप, रोहित धवन, मामचंद सैनी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.