Move to Jagran APP

हरियाणा पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच योजना शुरू : सुधा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा दिवस के मौके पर पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए द्विवार्षिक स्वास्थ्य जांच योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना 35 वर्ष या उससे ज्यादा की आयु वाले कर्मचारियों के लिए है और यह एक जनवरी 2022 से लागू हो जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 05:23 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 05:23 PM (IST)
हरियाणा पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच योजना शुरू : सुधा
हरियाणा पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच योजना शुरू : सुधा

फोटो - 12

loksabha election banner

- योजना से हजारों पुलिस कर्मचारियों को होगा फायदा

- एक जनवरी 2022 से लागू होगी योजना जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा दिवस के मौके पर पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए द्विवार्षिक स्वास्थ्य जांच योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना 35 वर्ष या उससे ज्यादा की आयु वाले कर्मचारियों के लिए है और यह एक जनवरी 2022 से लागू हो जाएगी। इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना से हजारों पुलिस कर्मचारी लाभांवित होंगे।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि इस कदम से पुलिस बल के स्वास्थ्य, फिटनेस और मनोबल को एक बढ़ावा मिलेगा और उन्हें हरियाणा के लोगों की बेहतर सेवा करने में मदद मिलेगी। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उचित निगरानी और समय पर हस्तक्षेप के लिए पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य रिकार्ड का एक आनलाइन डेटाबेस बनाया जाएगा। इस योजना के तहत चिकित्सा जांच के लिए पुलिसकर्मियों को कोई पैसा नहीं देना होगा। चिकित्सा जांच का सारा खर्च सरकार वहन करेगी और इसके लिए एजेंसी को सीधे भुगतान किया जाएगा।

अपराधों पर अंकुश लगाते हैं पुलिसकर्मी

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों को आमतौर पर कई-कई घंटे तक काम करना पड़ता है। कानून-व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों के कंधों पर अपराध पर अंकुश लगाने का भी दायित्व होता है। उन्हें काम के सिलसिले में कई बार लंबे समय तक परिवार से भी दूर रहना पड़ता है। जिसके कारण उन पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है। इससे उन्हें कई तरह की बीमारियां होने का अंदेशा बना रहता है, इसलिए इस स्वास्थ्य योजना से बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकेगा। जिससे बेशकीमती जीवन बचाया जा सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.