Move to Jagran APP

ब्रह्मासरोवर के घाट पर जमा रंग, कलाकारों ने दी उम्दा प्रस्तुति

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के दूसरे दिन ब्रह्मासरोवर के घाट पर लगे क्राफ्ट और सरस मेले में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 12:56 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 12:56 AM (IST)
ब्रह्मासरोवर के घाट पर जमा रंग, कलाकारों ने दी उम्दा प्रस्तुति
ब्रह्मासरोवर के घाट पर जमा रंग, कलाकारों ने दी उम्दा प्रस्तुति

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के दूसरे दिन ब्रह्मासरोवर के घाट पर लगे क्राफ्ट और सरस मेले में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटकों का मनोरंजन करने के लिए पुरुषोत्तपुरा बाग में सजे मंच पर 14 प्रदेशों के कलाकारों ने दमदार प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति देख पर्यटक घंटों इसी पंडाल में डटे रहे। क्राफ्ट और सरस मेले में उमड़ी भीड़ को देखकर शिल्पकारों के भी चेहरे खिले रहे। मेले में पहुंचने वाले लोगों ने हरियाणवी पंडाल में चाको-चूरमा और बाजरे की खिचड़ी का स्वाद चखा तो महोत्सव के भागीदार प्रदेश गुजरात के पंडाल में जलेबी के साथ ढोकला, ¨सगपाक, भाखरवड़ी, खाखरा मेथी को चखा और खूब खरीददारी भी की। इतना ही नहीं दोपहर बाद भीड़ बढ़ने पर पुलिस को भी यातायात व्यवस्थित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ब्रह्मासरोवर के चारों ओर बनी पार्किंग में वाहनों की भीड़ लगी रही।

महोत्सव के पहले दिन लाइट एंड साउंड शो किसी खामी के चलते नहीं चल पाया था। ऐसे में दूसरे दिन शुक्रवार को दिन भर मिस्त्री इसे ठीक करने में जुटे रहे। बरसात के बाद शुक्रवार को मौसम साफ होने पर धूप खिली। मौसम साफ होते ही मेले में भी लोगों की भीड़ बढ़ी। मेले में पहुंचे पर्यटकों ने खूब खरीददारी भी की। इसके साथ ही पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ भी उठाया। कलाकारों ने प्रस्तुति देकर ऐसा समां बांधा कि पर्यटक भी उनके साथ स्टेज पर चढ़कर झूमने लगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.