Move to Jagran APP

हरियाणा दिवस पर लंदन में भी घूमा हरियाणवी घाघरा

हरियाणा दिवस के अवसर पर लंदन की धरती पर भी हरियाणवी घाघरा झूमा। हरियाणा एसोसिएशन यूनाइटेड किगडम की ओर से नेहरू केंद्र लंदन में हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 08:44 AM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 08:44 AM (IST)
हरियाणा दिवस पर लंदन में भी घूमा हरियाणवी घाघरा
हरियाणा दिवस पर लंदन में भी घूमा हरियाणवी घाघरा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा दिवस के अवसर पर लंदन की धरती पर भी हरियाणवी घाघरा झूमा। हरियाणा एसोसिएशन यूनाइटेड किगडम की ओर से नेहरू केंद्र लंदन में हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और दो बार बेस्ट एक्टर रहे रवि शर्मा ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा फहराने और राष्ट्र गान के साथ किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणवियों को वीडियो काल के माध्यम से अपनी धरती और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नेहरू केंद्र के निदेशक अमीष त्रिपाठी ने हरियाणवी धरा प्राचीन भारतीय संस्कृति की जननी बताया। उन्होंने कहा कि भारत हमारी मां है तो हरियाणा दादी-मां है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शशि तलम का गायन, बख्शीश की ढोलक पर थाप, स्नेह सानवी और सुहानी का नाड़ा झूबेदार गीत पर नृत्य रहा। इस मौके पर सुजाता दलाल, गीता रो•ा और निशा ने कार्तिक स्नान का लोक गीत राम और लिछमन दशरथ के बेटे गाया तो दर्शकों में बैठी कई महिलायें भी उनके साथ जुड़ गई। रामचंद्र द्वारा हरियाणे का जाट किलकी पाड़ साबित हुआ। कार्यक्रम के बीच-बीच में मंच संचालक रवि शर्मा के चुटकलों ने भी कार्यक्रम में रंग जमाए रखा। इस मौके पर हरियाणा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र दहिया, युवा पदाधिकारी सज्जन हुड्डा, अतिथि विशेष अभिषेक, ब्रह्मऋषि मिशन की साध्वी सूर्या दीदी, प्रवीण धोंचक, जसबीर दहिया, संजीत शर्मा, मुकेश, प्रियांक मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.