जेसीआई की सामाजिक गतिविधियों को राज्यपाल ने सराहा
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने शहर की अग्रणी सामाजिक स
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र
राज्यपाल प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था जेसीआइ द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए सामाजिक कार्यों को सराहा है। भविष्य में सदैव सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। जेसीआइ कुरुक्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल से राजभवन में मिलने गया था। इस दौरान संस्था से प्रधान राकेश मित्तल, पूर्व अध्यक्ष जसपाल नैन, वरिष्ठ सदस्य मुकेश पाहवा, नवीन परुथी, दीपक चोपड़ा, अश्विनी अरोड़ा, विकास गोयल द्वारा बीते दो वर्षों में किए गए कार्यों का पूर्ण लेखा-जोखा एक ब्रोशर के माध्यम से प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने संस्था द्वारा कराई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली और संस्था के ब्रोशर का अनवारण भी किया। प्रो. कप्तान ¨सह सोलंकी ने कहा कि धर्मनगरी को विश्वपटल पर स्थापित करने, स्वच्छ नगरी बनाने के लिए जहां केंद्र और प्रदेश सरकार प्रयासरत हैं, वहीं इन प्रयासों को पूर्ण करने में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने संस्था के सदस्यों को समाजहित कार्य करने के लिए बधाई दी और आश्वासन भी दिया कि संस्था को सामाजिक कार्यों के लिए सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। संस्था के सदस्य करीब 30 मिनट तक राज्यपाल के साथ रहे और जेसीआइ मुकेश पाहवा ने राज्यपाल को जेसीआई के पिन भी लगाई।