सुखमनी साहिब के पाठ से किया नए सत्र का शुभारंभ
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : युवा शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला में सुखमनी साहिब के पाठ
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : युवा शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला में सुखमनी साहिब के पाठ के साथ ही नए सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानी गुरमेल ¨सह ने पाठ किया व ज्ञानी शेर ¨सह धंतौड़ी, ज्ञानी सर्वजीत ¨सह ने सत्संग से लोगों को निहाल किया। कार्यक्रम में अटूट लंगर भी बरताया गया। ज्ञानी शेर ¨सह ने कहा कि स्कूल में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि संस्कारित शिक्षा प्रदान करना भी आवश्यक है।
स्कूल के प्रबंध निदेशक करनैल ¨सह ने कहा कि वर्तमान समय में जब प्रतिस्पर्धा का समय है और युवाओं को लगातार कड़ी मेहनत करनी होती है। इसके साथ ही वही युवा कामयाब होते हैं जो अपने संस्कारों से जुड़े रहते हैं। लगातार मेहनत और प्रभू कृपा के बाद ही मान पूरी तरह से मनुष्य बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज और देश के लिए काम करें। जीवन में शिक्षा का लाभ तभी प्राप्त होगा जो देश व समाज के लिए काम आए। उन्होंने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और कार्यक्रम में उपस्थित होने पर धन्यवाद भी किया।