हरियाणा में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, अक्टूबर में बाजरे की जगह मिलेगा 35 किलो गेहूं
हरियाणा में अक्टूबर 2026 के लिए राशन कार्ड धारकों को बाजरे के बजाय गेहूं वितरित किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग ...और पढ़ें

हरियाणा में अक्टूबर में बाजरे की जगह मिलेगा 35 किलो गेहूं। फाइल फोटो
HighLights
अक्टूबर 2026 में बाजरे की जगह गेहूं मिलेगा राशन कार्ड धारकों को।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
एएवाई और बीपीएल कार्ड धारकों को संशोधित मात्रा में गेहूं मिलेगा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को अक्टूबर माह में बाजरे की बजाय गेहूं वितरित किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपनिदेशक द्वारा सभी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को पत्र जारी करके निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि एएवाई राशन कार्ड धारक को योजना के अनुसार 23 किलो गेहूं और 12 किलो बाजारा दिया जाता है।
इसी प्रकार बीपीएल सदस्य को 4 किलो गेहूं और 1 किलो बाजारा दिया जाता है। अक्टूबर माह में राज्य के हिस्से के बाजारे के स्थान पर गेहूं वितरित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार अब एएवाई कार्ड धारक को 35 किलो गेहूं और बीपीएल सदस्य को 5 किलो गेहूं दिया जाएगा।
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को दिए निर्देश
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अक्टूबर-2026 के महीने में राज्य के हिस्से के तहत बाजरे की जगह गेहूं का वितरण किया जाना है और यह गेहूं सितंबर-2026 के बचे हुए गेहूं के स्टाक (क्लोजिंग बैलेंस) से वितरित किया जाएगा।
सभी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संशोधित पैमाने के अनुसार अक्टूबर-2026 के महीने के लिए लाभार्थियों को अनाज का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी लाभार्थियों को संशोधित पैमाने के बारे में जानकारी दें और उन लाभार्थियों को गेहूं की शेष मात्रा का वितरण सुनिश्चित करें।
