विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में राशन कार्ड धारकों की मौज, अक्टूबर में 23 किलो गेहूं के साथ मिलेगा 12 KG बाजरा; खाद्य मंत्री ने दी गुड न्यूज

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:48 PM (IST)

हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गुलाबी कार्ड धारकों को अक्टूबर से गेहूं के साथ 12 ...और पढ़ें

अक्टूबर में 23 किलो गेहूं के साथ मिलेगा 12 KG बाजरा। फाइल फोटो

अक्टूबर में 23 किलो गेहूं के साथ मिलेगा 12 KG बाजरा। फाइल फोटो

HighLights

  1. गुलाबी कार्ड धारकों को अक्टूबर से मिलेगा 12 किलो बाजरा।

  2. गेहूं के साथ बाजरा वितरण की तैयारी में हरियाणा सरकार।

  3. खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने की पुष्टि।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के गरीबी रेखा के नीचे आने वाले गुलाबी कार्ड धारकों को अक्टूबर माह से गेहूं के साथ बाजरा भी मिलेगा। एक कार्डधारक को 12 किलो बाजरा दिया जाएगा। पिछले साल सरकारी एजेंसियों ने खराब दाने की वजह से बाजरे की खरीद नहीं की थी, जिसके चलते भंडारण नहीं किया गया था।

राज्य में अभी कार्डधारक को गेहूं के साथ सरसों का तेल तथा अन्य सामग्री दी जा रही थी। गुलाबी यानी अंत्योदय कार्ड धारक परिवार दोनों महीनों का कुल 58 किलो गेहूं सितंबर में ले सकता है। जो परिवार सितंबर में केवल उसी महीने का गेहूं लेगा, उसे अक्टूबर में 23 किलो गेहूं और 12 किलो बाजरा मिलेगा। दोनों महीने का गेहूं पहले लेने वाले परिवार को अक्टूबर में केवल 12 किलो बाजरा दिया जाएगा।

हरियाणा सरकार की ओर से बाजरा खरीदने की तैयारी आरंभ कर दी गई है। एक अक्टूबर से खरीद आरंभ होने की संभावना है। इस साल प्रदेश में करीब तीन लाख हेक्टेयर जमीन पर बाजरे की बुवाई की गई है। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बीपीएल कार्ड धारकों को बाजरा दिए जाने की पुष्टि की है।