Move to Jagran APP

Haryana News: नशे के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन आक्रमण', 47 मामले दर्ज

Haryana News हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन आक्रमण चलाया है। जिला पुलिस की 12 टीमों ने नशीले पदार्थों पर नकेल कसने व नशीले पदार्थों की डिमांड व सप्लाई पर रोक लगाने के लिए अलग-अलग एरिया में भेजकर सर्च अभियान चलाया।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Sun, 05 Feb 2023 07:57 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 07:57 PM (IST)
Haryana News: नशे के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन आक्रमण', 47 मामले दर्ज
हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन आक्रमण चलाया है

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। हरियाणा में नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। अब नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत पुलिस महानिदेशक के आदेश जिला पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया के नेतृत्व में ऑपरेशन आक्रमण चलाया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें Haryana News: आज के समय में टीवी और मोबाइल ने बच्चों को किताबों से दूर कर दिया है: अनिल विज

नशे पर लगाम लगाएगा ऑपरेशन आक्रमण

हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन आक्रमण चलाया है। जिला पुलिस की 12 टीमों ने नशीले पदार्थों पर नकेल कसने व नशीले पदार्थों की डिमांड व सप्लाई पर रोक लगाने के लिए अलग-अलग एरिया में भेजकर सर्च अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 47 मामले दर्ज कर 47 आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनमें अलग-अलग थानों में आबकारी अधिनियम के तहत 30 मामले दर्ज कर 30 आरोपितों को गिरफ्तार किया। जुआ खेलते सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। नशीला पदार्थ रखने के आरोप में दो को गिरफ्तार कर 700 ग्राम अफीम व 1.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। छह भगोड़े और दो आरोपितों से अवैध हथियार मिलने में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें Kaithal News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, खुलेंगे छह हेल्थ वेलनेस सेंटर

एंटी नारकोटिक्स सेल ने भी कार्रवाई

रविवार को पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीले पदार्थ सप्लाई करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित लाडवा के गांव बपदा निवासी अशोक कुमार से दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल ने सात दिसंबर को लाडवा के बाबा पीर मोड़ से गांव बपदा रोड निवासी जिसाहान खान को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।

आरोपित ने स्वीकार किया था कि उसे बपदा निवासी अशोक कुमार ने स्मैक सप्लाई की थी। आरोपित को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी मंदीप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजपाल की टीम ने मामले की जांच कर आरोपित अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपित से दो हजार रुपये बरामद हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.