Haryana News: मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफा देने व उसे सलाखों के पीछे भेजने तक लड़ाई रहेगी जारी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित पिहोवा में सोनिया दूहन ने प्रेस वार्ता में कहा कि मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफा देने व उसे सलाखों के पीछे भेजने तक लड़ाई रहेगी जारी। सतरौल खाप सहित अन्य खापों का समर्थन मिल रहा है।
कुरुक्षेत्र : पिहोवा में मंत्री संदीप सिंह के गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराने के दौरान विरोध करने वाली सोनिया दूहन ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफा देने व उन्हें सलाखों के पीछे भेजने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने महिला के साथ बदसलूकी करने वाले का विरोध किया था।
Jind Crime: कई राज्यों में ठगी की 58 वारदात करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जिस पर उसके साथ सरेआम हाथापाई हुई। सोनिया ने आरोप लगाया कि उसके कपड़े तक फाड़ने का प्रयास किया गया। यह सब मंत्री संदीप सिंह के कहने पर हुआ। उनका आरोप है कि 10 मिनट तक वहां पर महिला पुलिस कर्मचारी भी नहीं थी और पुरुष पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसकी वीडियो सभी ने देखी है।
उसके साथ सतरौल खाप सहित अन्य खापों का समर्थन मिल रहा है। वह राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वह शहर के एक होटल में पत्रकारों से बात कर रही थीं।
पिहोवा में महिला के साथ दुव्यर्वहार शर्मनाक
आम आदमी पार्टी के जिला चेयरमैन एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता जवाहर लाल गोयल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिहोवा में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों निंदा की है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार ने अंग्रेजों के जमाने की यादों को ताजा कर दिया है।
महिला को पुलिस कर्मचारियों ने घसीटा और उसके साथ दुर्व्यवहार किया, वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जब महिला वहां पर विरोध करने के लिए पहुंची थी तो उस समय जब वह मुख्य मंच की ओर जा रही थी तो पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उसको मुख्य मंच तक नहीं जाने दिया।
Kurukshetra: जीटी रोड पर धंतोड़ी पुल के पास स्कूटी सवार दो महिलाओं को ट्राले ने कुचला, मौत
बल्कि उसे वहीं रोक लिया तथा महिला को घसीटते हुए कार्यक्रम से बाहर ले आए, जो इस बात का सबूत है कि आज प्रदेश में महिलाओं का कितना अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिला लाख दुहाई देती रही, लेकिन पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ साथ सादा वर्दी में कर्मचारी महिला को जबरदस्ती घसीटते हुए कार्यक्रम से बाहर ले जाते हुए देखे गए जो कि शर्मनाक है।