Move to Jagran APP

पुलिस ने रात में कर्मचारी नेताओं के घर पर की छापेमारी, पहले ही भूमिगत गए थे नेता

एस्मा लगाने के बावजूद काम पर न लौटने पर पुलिस ने बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों नेताओं के घर बृहस्पतिवार रात छापेमारी की, मगर पहले से भनक लगने पर दोनों कर्मचारी नेता भूमिगत हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 01:40 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 01:40 AM (IST)
पुलिस ने रात में कर्मचारी नेताओं के घर पर की छापेमारी, पहले ही भूमिगत गए थे नेता
पुलिस ने रात में कर्मचारी नेताओं के घर पर की छापेमारी, पहले ही भूमिगत गए थे नेता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एस्मा लगाने के बावजूद काम पर न लौटने पर पुलिस ने बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों नेताओं के घर बृहस्पतिवार रात छापेमारी की, मगर पहले से भनक लगने पर दोनों कर्मचारी नेता भूमिगत हो गए। शुक्रवार को दिनभर कर्मचारियों ने एलएनजेपी अस्पताल में नारेबाजी की और धरने से उठते ही प्रशासन ने उनका टेंट उखड़वा दिया। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया और शनिवार को विधायक सुभाष सुधा के निवास का घेराव कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सामूहिक गिरफ्तारी देने की की घोषणा की है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि हड़ताल पर गए 40 प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी पर लौट चुके हैं और बाकी सुबह लौट आएंगे। धरना छोड़कर ड्यूटी ज्वाइन करने पर कर्मचारी एक दूसरे पर अंगुली उठाते रहे।

loksabha election banner

कर्मचारियों ने इसे अधिकारियों की साजिश बताते हुए कहा कि कोई कर्मचारी काम पर नहीं लौटा, बल्कि ऐसी अफवाह उड़ाई जा रही है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को 13वें दिन एलएनजेपी अस्पताल में धरना दिया। हालांकि कर्मचारियों की अगुवाई कर रही प्रधान सुभाषवती, कुलदीप, मनोज और प्रवीण धरने पर नहीं पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत देने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को सुभाषवती और एक अन्य कर्मचारी नेता के घर छापेमारी की, मगर दोनों ही घर में नहीं मिले। सुबह धरने पर पहुंचे कर्मचारियों ने ऐसा करने पर प्रशासन और सरकार की ¨नदा की। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसा कर उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वे किसी पीछे हटने वाले नहीं हैं। सुभाष, कर्मजीत व अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कि रात में महिला कर्मचारी के घर बिना महिला पुलिस के छापेमारी कर गलत किया गया है। कर्मचारी शनिवार को इसका विरोध पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जताएंगे और साथ ही गिरफ्तारी देंगे। कर्मचारियों ने कहा कि इसके बाद विधायक सुभाष सुधा के आवास का घेराव किया जाएगा।

40 प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर ने कहा कि पुलिस ने कर्मचारी नेताओं के घर पर छापेमारी की थी, लेकिन वे पहले से अंडरग्राउंड हो चुके थे। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर गए 40 प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए हैं, बाकी कर्मचारी सुबह तक लौट आएंगे। अभी जो भी कर्मचारी आ रहा है, उन्हें ज्वाइन करा रहे हैं। बाद में उच्चाधिकारी जो आदेश होंगे उनका पालन किया जाएगा। डॉ. सुखबीर के मुताबिक एस्मा के कारण अस्पताल परिसर से दो सौ मीटर की परिधि में धरना करना गलत है, इसलिए अस्पताल परिसर में लगाए गए टेंट को उखड़वा दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.