गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना, जल्दी आना..
गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना, जल्दी आना..। गीत के साथ रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति जी को विदाई दी। इससे पहले भगवान गणेश जी की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल खेला और झूमते हुए ज्योतिसर नहर तक पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने खुशी के साथ गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आना, जल्दी आना..। गीत के साथ रविवार को श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति जी को विदाई दी। इससे पहले भगवान गणेश जी की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल खेला और झूमते हुए ज्योतिसर नहर तक पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने खुशी के साथ गणपति जी की मूर्ति का विसर्जन किया और अगले बरस जल्दी से आने की गुजारिश भी की। मगर इससे पहले किसी ने गणपति जी की मूर्ति के साथ फोटो ¨खचवाई तो किसी ने हाथ जोड़कर उनकी पूजा की।
चौताला मोहल्ला में न्यू फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित गणेशोत्सव का रविवार को समापन हो गया। विशाल शोभायात्रा के साथ गणपति जी की विदाई दी गई। क्लब के प्रधान अंशुल गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर मोहल्ला के तमाम परिवारों ने भाग लिया। भारत पाक के विभाजन के समय स्थापित लायल पुर बस्ती के शिव मंदिर में पिछले दस दिन से चल रहे श्री गणेश महोत्सव का विधिवत पूजा अर्चना के साथ समापन हो गया। देवताओं में प्रथम आराधनीय श्री गणेश भगवान की विदाई के लिए रविवार को सुबह से ही विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।मंदिर के पुजारी प. रमेश अवस्थी तथा अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने भव्य आरती करने के उपरांत मंत्रों से श्री गणेश का विदाई आसन सजाया जिसे गंगाजल से पवित्र किया गया। श्री ऋद्धि सिद्धि विनायक मंडल के दूसरे गणेशोत्सव में शनिवार सायं 51 परिवारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद अमित गर्ग शैंकी, समाजसेवी गुलाब सैनी, राजबीर ¨सह और मदनलाल बंसल ने गणेश पूजा में भाग लिया। मंडल के अध्यक्ष सुधीर चुघ, महेंद्र धीमान, विशाल कक्कड़ शालू, बंटी अरोड़ा, दीपक नैय्यर, विनोद सहगल व ऋषि अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। कार्यक्रम में अशोक मुलतानी एंड पार्टी के गायकों ने मधुर भजनों से समां बांधा। इस्माईलाबाद में भी संपन्न हुआ गणेश महोत्सव
संवाद सहयोगी इस्माइलाबाद के अनुसार गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी के उद्घोष के साथ झांसा में नरवाना ब्रांच नहर में गणपति बप्पा की मूर्तियों को विभिन्न संस्थाओं ने विधिवत विसर्जन किया। इससे पहले श्रद्धालु एक दूसरे को गुलाल लेकर जमकर खेले। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर से बर्फानी सेवा मंडल कैथल शाखा की ओर से बप्पा की भव्य मूर्ति लेकर प्रधान जवाहर बंसल रवाना हुए। इससे पहले विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर जय भगवान गोयल, सुभाष मितल, संजीव बंसल, विपन बंसल, सपन बंसल आदि मौजूद रहे। वहीं रामेश्वर महादेव मंदिर से श्री शिव शंकर सेवादल के प्रधान अरूण गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धालु बप्पा की विशालकाय मूर्ति लेकर निकले। इससे पहले भंडारे का आयोजन किया गया। बैंड बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते गाते रवाना हुए। झांसा में दोनों संस्थाओं की ओर से बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से विधिवत विसर्जन किया गया। झांसा पुलिस थाने की पुलिस ने जगह जगह सुरक्षा के बंदोबस्त रखे। झांसा व अजरावर गांव में भी आयोजित श्री गणेश महोत्सव के समापन पर खुशी खुशी बप्पा को विदाई दी गई। महिलाओं ने बड़ी संख्या में कलश यात्रा में भाग लिया।