Move to Jagran APP

प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की बनेगी सरकार : अशोक अरोड़ा

ऑटो रिक्शा यूनियन किरमच रोड व थर्ड गेट के प्रधान इकबाल ¨सह अपने साथियों सहित इनेलो कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की उपस्थिति में इनेलो में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Jul 2018 05:48 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 05:48 PM (IST)
प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की बनेगी सरकार : अशोक अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ऑटो रिक्शा यूनियन किरमच रोड व थर्ड गेट के प्रधान इकबाल ¨सह अपने साथियों सहित इनेलो कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की उपस्थिति में इनेलो में शामिल हो गए। इस अवसर पर कश्मीर ¨सह कांबोज, दीपा ¨सह, रामदयाल पंडित, राज कुमार पंडित, सुखदेव, सोनू वर्मा तथा अंकुश गर्ग ने भी भाजपा छोड़कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। इनेलो के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इन सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि इन्हें पूरा मान व सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में इनेलो, बसपा के गठबंधन की लहर चल रही है।

loksabha election banner

चुनावों में भाजपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा और प्रदेश में इनेलो, बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार वाले शासन से दुखी होकर जनता ने भाजपा को वोट दिए थे, लेकिन भाजपा सरकार के राज में भी भ्रष्टाचार जोरों पर है। अब प्रदेश की जनता ने इनेलो, बसपा गठबंधन को भारी बहुमत से विजयी बनाने का फैसला ले लिया है । इनेलो कमेरे वर्ग की पार्टी है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल ने गरीब और कमेरे वर्ग के लोगों को सत्ता में भागीदारी दी थी। इस मौके पर पूर्व नगर पार्षद ओम प्रकाश ओपी, इनेलो नेता रणबीर ¨सह बूरा, चंद्रभान वाल्मिकी, दलीप ¨सह, रमेश दयालपुर, प्रवीण कश्यप, नवनीत शर्मा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.