Move to Jagran APP

अनाजमंडी में किसानों ने भूख हड़ताल रख जताया विरोध

राष्ट्रीय किसान महासंघ के गांव बंद अभियान के नौवें दिन शनिवार को किसानों ने भूख हड़ताल कर अपना विरोध जताया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 12:54 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 12:54 AM (IST)
अनाजमंडी में किसानों ने भूख हड़ताल रख जताया विरोध

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

राष्ट्रीय किसान महासंघ के गांव बंद अभियान के नौवें दिन शनिवार को किसानों ने भूख हड़ताल कर अपना विरोध जताया। पिपली अनाज मंडी के सामने धरने पर बैठे किसानों ने भूख हड़ताल पर रहकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने एलान किया कि महासंघ के आह्वान पर रविवार को भारत बंद के दौरान दोपहर बाद दो बजे तक सभी बाजार बंद रहेंगे।

हड़ताल पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्म ¨सह मथाना ने कहा कि एक जून से शुरू हुआ गांव बंद अभियान पूरी तरह से सफल रहा है। इस अभियान में किसानों ने एकत्रित होकर सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग से चलाया गया यह आंदोलन अब आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को देश भर में किसानों ने अपनी-अपनी जगह पर भूख हड़ताल कर विरोध जताया है। इसी कड़ी में रविवार को महासंघ ने भारत बंद का आह्वान किया है। महासंघ के आह्वान पर रविवार को जिले भर के किसान बाजारों में निकलेंगे और दुकानदारों को दो बजे तक दुकानें बंद करने के लिए मनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का किसान अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। अगर किसानों को जल्द कर्जामुक्त नहीं किया गया तो समस्या और गंभीर हो सकती है। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि पूरे जिले में भाकियू का संपर्क अभियान चल रहा है। हर रोज उनके अभियान के साथ किसान जुड़ते जा रहे हैं। अब दुकानदारों को भी इसी अभियान से जोड़ा जाएगा और भारत बंद को सफल बनाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ बलकार ¨सह, कृष्ण कलाल माजरा, चमेल ¨सह व अन्य किसान उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.