महिलाओं को गांजा सप्लाई करने वाला दबोचा
पुलिस की अपराध शाखा दो ने महिलाओं को गांजा सप्लाई करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 01:42 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 01:42 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस की अपराध शाखा दो ने महिलाओं को गांजा सप्लाई करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जिला पुलिस की अपराध शाखा दो ने पांच जुलाई को शोरगीर बस्ती निवासी एक महिला को 40 किलो गांजे के साथ काबू किया था। आरोपित महिला ने पूछताछ में बताया था कि उसे यह नशीला पदार्थ पानीपत के गांव डिडाना निवासी सूरजभान ने उन्हें सप्लाई किया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। मामले में चार आरोपित महिलाएं पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें