डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा गोली चलाने वाला
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लाडवा के एक पैलेस में 25 नवंबर को शादी समारोह में गोली चलाने के आरोपी को पुलिस लगभग 45 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
लाडवा के एक पैलेस में 25 नवंबर को शादी समारोह में गोली चलाने के आरोपी को पुलिस लगभग 45 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गोली चलाने के आरोपी युवक की गिरफ्तारी करने में बरती जा रही लापरवाही के विरोध में पीड़ितों ने बुधवार को एसपी सुरेंद्र पाल ¨सह से मुलाकात कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की बात सुन एसपी ने पीड़ितों को दो दिन के अंदर-अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
शिकायतकर्ता सुख¨वद्र ¨सह ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार सुखदेव ¨सह और गांव जालखेड़ी निवासी सुमित शर्मा के साथ 25 नवंबर को लाडवा के एक पैलेस में शादी समारोह में गया था। वहीं पर कुरुक्षेत्र के रहने वाले आरोपी जितेंद्र ने उन पर गोली चला दी। गोली सुखदेव और सुमित शर्मा के पेट में लगी, जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 26 नवंबर को लाडवा थाने में इस मामले को एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने पर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
---
कुरुक्षेत्र निवासी युवक पर आरोप सुख¨वद्र ¨सह ने बताया कि थाना लाडवा में 26 नवंबर को एफआईआर नंबर 0403 में कुरुक्षेत्र निवासी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। लाडवा पुलिस 45 दिनों में भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
---
शिकायत सुन सख्त हुए एसपी, दो दिन में गिरफ्तारी का दिया आश्वासन लघु सचिवालय पहुंचे पीड़ितों की शिकायत सुन एसपी सुरेंद्र पाल ¨सह ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में पूरी सख्ती बरतने के साथ ही दो दिन के अंदर-अंदर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।