Move to Jagran APP

ग्रीन अर्थ की टीम ने पेड़ हमारी विरासत अभियान के तहत पेड़ों की जड़ों से उखाड़ी टाइल्स

पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत ग्रीन अर्थ संगठन ने पेड़ हमारी विरासत अभियान के तहत पुराने पेड़ों को बचाने के लिए जड़ों से टाइल्स व कंक्रीट उखाड़ कर कचा करने का अभियान चला रखा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 06:10 AM (IST)
ग्रीन अर्थ की टीम ने पेड़ हमारी विरासत अभियान के तहत पेड़ों की जड़ों से उखाड़ी टाइल्स

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत ग्रीन अर्थ संगठन ने पेड़ हमारी विरासत अभियान के तहत पुराने पेड़ों को बचाने के लिए जड़ों से टाइल्स व कंक्रीट उखाड़ कर कच्चा करने का अभियान चला रखा है।

loksabha election banner

रविवार को अभियान के तहत संगठन की टीम ने एडवोकेट सुशील कुमार की देखरेख में सेक्टर-17 में खड़े आठ पेड़ों की जड़ों से टाइल्स व कंक्रीट हटाकर कच्चा किया, ताकि पेड़ों में हवा व पानी जाता रहे और पेड़ों का पूर्ण विकास हो सके। संगठन सदस्य दीपक मित्तल ने बताया कि एनजीटी के आदेशानुसार पेड़ों के तने से कम से कम एक मीटर तक कच्ची जगह रखना जरूरी है। इस बारे प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया गया, बावजूद इसके शहर में पेड़ों की जड़ों से कंक्रीट और टाइल्स नहीं हटाई जा रही हैं। इसके कारण हरे भरे पेड़ सूख रहे हैं। यदि कंक्रीट और टाइल्स तुरंत नहीं हटाई गई तो बचे हुए पेड़ भी जल्दी ही सूख जाएंगे। मोनिका भारद्वाज ने लोगों से अपील की है कि अपने आस-पास के पेड़ों की जड़ों से टाइल्स व कंक्रीट हटा कर पेड़ों को जीवन दान दें। प्रशासन से मांग है की मौजूदा पेड़ों की जड़ों से टाइल्स और कंक्रीट तुरंत हटवाई जाए। इसके साथ ही भविष्य में पेड़ों के नीचे एक मीटर तक कच्चा रखा जाए। युवा नेता साहिल सुधा ने लोटस ग्रीन सिटी में किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सेक्टर नौ स्थित लोटस ग्रीन सिटी में एनएसओ संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर युवा भाजपा नेता साहिल सुधा ने पौधारोपण किया। इस दौरान एनएसओ संस्था से डा. सुखबीर सिंह मौजूद रहे।

युवा नेता साहिल सुधा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है। इसलिए सभी को पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए पौधारोपण जरूर करना चाहिए। कोरोना काल के कठिन समय में स्वच्छता मनुष्य को वायरस से बचाने में अहम भूमिका अदा करेगी और पौधारोपण करने से मनुष्य को जीवनदायनी संजीवनी आक्सीजन भी मिलेगी। पौधारोपण अभियान में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका युवा ही निभा सकते हैं, क्योंकि युवाओं की युवा शक्ति से हर कार्य संभव हो सकता है। साहिल ने कहा कि पर्यावरण का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है, जिसके बारे में सभी को जागरुक होना चाहिए और इस परेशानी का सामना करने के लिए पौधारोपण जैसे सकारात्मक प्रयासों को करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है। इसलिए युवाओं को बढ़चढ़कर पौधारोपण कार्य में भाग लेना चाहिए। हम इंसानों और पर्यावरण के बीच बहुत गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.