जीत के साथ नए विधायकों से बड़ी उम्मीद
जीटी रोड बेल्ट पर विधानसभा चुनाव के बाद नई सियासी तस्वीर बनी है। इसी डगर पर चलकर सत्ता की दहलीज पर पहुंची भाजपा को इस बार यहां से आशातीत सीटें नहीं मिल सकी। जहां वर्चस्व था वहां भी पिछड़ गए। नए हालात में समझौते की सरकार बनने जा रही है।
पंकज आत्रेय, कुरुक्षेत्र : जीटी रोड बेल्ट पर विधानसभा चुनाव के बाद नई सियासी तस्वीर बनी है। इसी डगर पर चलकर सत्ता की दहलीज पर पहुंची भाजपा को इस बार यहां से आशातीत सीटें नहीं मिल सकी। जहां वर्चस्व था, वहां भी पिछड़ गए। नए हालात में समझौते की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में चुन कर गए विधायकों के सामने भी अब लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती रहेगी। थानेसर और पिहोवा में भाजपा के विधायक बने हैं, लेकिन शाहाबाद और लाडवा की दोनों सीटें सत्ताधारी दल ने गंवा दी। हर सीट पर अपने ही समीकरण बने, जिनका सीधा असर नतीजों पर पड़ा। मसलन, लाडवा में जातीय समीकरण प्रभावी रहे। हलके के एक बड़े हिस्से में यह समीकरण ज्यादा हावी थे, जिसके चलते मेवा सिंह को बड़ी जीत हासिल हुई। भाजपा के डॉ.पवन सैनी पर हलके में बार-बार अपने चहेतों को आगे बढ़ाने के आरोप लगते रहे।
शाहाबाद हलके में भी कमोबेश यही परिस्थितियां रहीं। पिछले चुनाव में जो रामकरण काला इनेलो की टिकट पर लड़ते हुए उनसे करीब 600 वोटों से हार गए गए थे, इस बार उन्होंने ही सीटिग राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को 37127 वोटों के बड़े अंतर से पराजित अपनी हार का बदला लिया। हालांकि इस चुनाव में लाडवा के साथ-साथ शाहाबाद हलका भी सरकार से बाहर हो गया है। शाहाबाद में एंटी-इकंबेंसी फेक्टर ने काम किया, जो बेदी की हार का कारण बना। सुधा के अनुभव का संदीप को होगा फायदा
पिहोवा हलके से पहली बार भाजपा ने खाता खोलकर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को विधानसभा भेजा है। जाहिर है कि वे विधानसभा के साथ-साथ राजनीति में भी नवोदित हैं। इधर थानेसर से पार्टी के विधायक सुभाष सुधा ने दूसरी पार्टी जीत हासिल की है। लिहाजा जिले में और विधानसभा में सुधा के अनुभव का फायदा संदीप सिंह को रहेगा। सुधा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी माने जाते हैं।
थानेसर विधानसभा
पार्टी प्रत्याशी वोट
भाजपा सुभाष सुधा 55759
कांग्रेस अशोक अरोड़ा 54917
जीत का अंतर - 842 लाडवा विधानसभा
पार्टी प्रत्याशी वोट
कांग्रेस मेवा सिंह 57665
भाजपा डॉ.पवन सैनी 45028
जीत का अंतर - 12637 शाहाबाद विधानसभा
पार्टी प्रत्याशी वोट
जजपा रामकरण काला 69233
भाजपा कृष्ण बेदी 32106
जीत का अंतर - 37127 पिहोवा विधानसभा
पार्टी प्रत्याशी वोट
भाजपा संदीप सिंह 42613
कांग्रेस मनदीप चट्ठा 37299
जीत का अंतर - 5314