एकल नृत्य प्रतियोगिता में गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज करनाल ने मारी बाजी
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन हरियाणवी एकल नृत्य महिला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे रत्नावली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन हरियाणवी एकल नृत्य महिला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. लीला सैनी, डॉ. नुपुर व डॉ. मधुबाला शामिल थी।
आइजी कॉलेज कैथल की टीम ने मत छेड़ बलम मेरे चुनर ने होजागी तकरार के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं गवर्नमेंट कालेज जींद ने जिदगी का चाला पट गया के जरिए सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
बीआर जनता कॉलेज की टीम ने भटक रही हूं भरतार न मिलया के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। सीआइएस कन्या महाविद्यालय की टीम ने छोरया ने मारी किलकारी, सखी री चालया हो गया री पर अपनी प्रस्तुति दी। डीएवी कॉलेज यमुनानगर ने रंगमहल में बैठे-बैठे गीत के माध्यम से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर उनकी वाह-वाही लूटी।
इस प्रतियोगिता में एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना, आइजी महिला महाविद्यालय कैथल, केएम गवर्नमेंट कॉलेज नरवाना, गवर्नमेंट कॉलेज हांसी, गवर्नमेंट कॉलेज जींद, डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर, सीआइएस कन्या महाविद्यालय कैथल, यूटीडी कुरुक्षेत्र, गवर्नमेंट वुमन कॉलेज करनाल, बीएआर जनता कॉलेज कैथल, सीआइएस कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पुंडरी, आरकेएसडी कॉलेज कैथल, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा और सीआर एस यूनिवर्सिटी जींद की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में गवर्नमेंट वुमन कॉलेज करनाल ने प्रथम, आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल को दूसरा व गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा यमुनानगर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।