Move to Jagran APP

लोगों के जानमाल की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही सरकार : अरोड़ा

थानेसर से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने कहा कि अहंकार में डूबे भाजपा के नेता जनता का निरादर करते हैं। इस चुनाव में जनता भाजपा का अहंकार निकालेगी। भाजपा ने हमेशा फूट डालकर राज करने की नीति अपनाई है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 07:30 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 07:30 AM (IST)
लोगों के जानमाल की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही सरकार : अरोड़ा
लोगों के जानमाल की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही सरकार : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: थानेसर से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने कहा कि अहंकार में डूबे भाजपा के नेता जनता का निरादर करते हैं। इस चुनाव में जनता भाजपा का अहंकार निकालेगी। भाजपा ने हमेशा फूट डालकर राज करने की नीति अपनाई है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। सरकार जनता के जान व माल की रक्षा करने में पूरी तरह विफल है, गन प्वाइंट पर पैट्रोल पंप लुटे जा रहे हैं, व्यापारियों को गोली मारी जा रही है। हत्या, डकैती व बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। महंगाई से जनता में हा-हाकार मचा हुआ है। भ्रष्टाचार जोरो पर है किसी भी कार्यालय में कोई भी काम बिना पैसे नही होता। वे देर शाम भीम कॉलोनी में पार्षद केके गुप्ता व अनिल गुप्ता द्वारा आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित कर रहे थे। अरोड़ा ने बार एसोसिएशन में जाकर वकीलों से भी वोट देने की अपील की। इसके अलावा उन्होने कसेरला, सिरसला, रत्नडेरा, हरियापुर, प्रतापगढ़, मझाडा तथा अशोक पहलवान द्वारा आयोजित रेलवे रोड, शास्त्री नगर, न्यू कॉलोनी में भी जनसभाओं को संबोधित कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो चुनावी वादे किए थे एक भी पूरा नहीं किया। प्रदेश को तीन बार जलवाया गया, यह पहला मौका है जब हरियाणा में तीन बार सेना बुलानी पडी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भी तीन बार टिप्पणी करनी पड़ी थी कि प्रदेश में जंगल राज है। हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। इन जनसभाओं को श्री प्रकाश मिश्रा, मेहर सिंह रामगढ़, जलेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा निदी, के.के. गुप्ता, अशोक शर्मा पहलवान, सतीश गर्ग, पृथ्वी तुर्क भी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.