ब्रह्मा उत्सव के समापन किया महायज्ञ
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्मा मंदिर में चल रहे ब्रह्मा उत्सव की संपूर्णता ओंकार महायज्ञ की गई। आश्रम में ब्रह्म उत्सव की संपूर्णता पर कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: जय ओंकार आश्रम श्री ब्रह्मा मंदिर में चल रहे ब्रह्मा उत्सव की संपूर्णता ओंकार महायज्ञ की गई। आश्रम में ब्रह्म उत्सव की संपूर्णता पर कन्या पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। ब्रह्मा मंदिर के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओंकार ने महायज्ञ में पूर्णाहुति डालकर पूजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला व धर्मवीर मिर्जापुर ने कुरड़ी वाले महाराज से आशीर्वाद लिया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सुभाष बराला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से हमारे अंदर अच्छे संस्कारों की वृद्धि होती है। हमें अपने बच्चों सहित शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहिए। भगवान श्रीब्रह्मा के रचयिता और देवों में प्रथम पूज्नीय हैं। समस्त सृष्टि के संचालक हैं। संघ संचालक पंडित शिव नारायण दीक्षित ने आए हुए सामाजिक प्रशासनिक व धार्मिक अधिकारियों का दरबार की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता जयनारायण दीक्षित, गुलशन शर्मा, संजय मिड्ढा, वीरभान भट्टी, पवन राणा, संजय शर्मा, अंग्रेज ¨सह, लख¨वद्र ¨सह संधू, सोमनाथ खैरी अधिवक्ता, राजेश दहिया, लक्की अरोड़ा, प्रशांत शर्मा, हिमांशु शर्मा, बलराज शर्मा, डॉ.सुभाष शर्मा, दीपक शर्मा मौजूद थी।