श्री गणेश सभी सिद्धियों के प्रदाता और विघ्न विनाशक
श्री ऋद्धि सिद्धि विनायक मंडल के तत्वावधान में गोशाला बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में भक्तों ने गणेश जी की नाना प्रकार से स्तुति कर की।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री ऋद्धि सिद्धि विनायक मंडल के तत्वावधान में गोशाला बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में भक्तों ने गणेश जी की नाना प्रकार से स्तुति कर की। प्रधान सुधीर चुघ और दीपक नैयर बिट्टू ने बताया कि श्री शिव शक्ति सेवा मंडल के अध्यक्ष एमके मौदगिल ने बतौर मुख्य यजमान गणेश पूजा में भाग लिया।
भजन संध्या के दौरान झूलेलाल महिला मंडल के सदस्यों ने गणेश जी के भजन सुनाए गए। आयोजकों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया। पं. उमाकांत त्रिपाठी ने गणेश महिमा बताते हुए कहा कि श्री गणेश सभी सिद्धियों के प्रदाता और विघ्न विनाशक हैं। शास्त्रों में गणेश जी की दो पत्नियां रिद्धि-सिद्धि और पुत्र शुभ व लाभ बताए गए है। जहां भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। उनकी पत्नियां रिद्धि व सिद्धि यशस्वी, वैभवशाली और प्रतिष्ठित बनाने वाली होती है। उनके पुत्र शुभ-लाभ प्रत्येक सुख सौभाग्य देने के साथ ही उसे स्थायी और सुरक्षित रखते हैं। सदस्यों ने गणेश जी की मूर्ति का आकर्षक श्रृंगार करके श्वेत आक के पत्ते व दुर्वा की माला पहनाई गई और इसके बाद गणेश वंदना एवं गणेश चालीसा का पाठ किया गया। गणेश आरती में चेयरमैन ऋषि अरोड़ा, मनोहर लाल मुखी, दीपक नैयर बिट्टू, विनोद कक्कड़, संजय मुटरेजा, विनोद सहगल, राजीव चुघ, शालू कक्कड़, ओम भाई-सुभाष भाई, सुधीर सहगल, महेश अरोड़ा, बंटी अरोड़ा, अखिल वर्मा, हरीश धवन, मोनू पोपली, तरुण पोपली, सन्नी ठाकुर, विजय अरोड़ा, ¨पचू अरोड़ा, पुलकित गर्ग आदि मौजूद थे।