विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र को 44.83 करोड़ की सौगात, CM सैनी ने किया 6 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास; गुरुद्वारे में टेका मत्था

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:23 PM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीपली में नीलधारी गुरुद्वारा में माथा टेका और प्रदेशवासियों के सुख-शांति की कामना की। उन्होंने ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र को दी 44 करोड़ की सौगात।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र को दी 44 करोड़ की सौगात।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने नीलधारी गुरुद्वारा पीपली साहिब में माथा टेका

  2. 44.83 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

  3. कुरुक्षेत्र, पिपली, लाडवा, थानेसर में विकास कार्यों की शुरुआत

जागरण संवाददाता, कुरूक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीपली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। नीलधारी गुरुद्वारा पीपली साहिब में मथा टेककर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की अरदास की।

मुख्यमंत्री ने 44 करोड़ 83 लाख रुपये की 6 परियोजनाओं से पिपली, लाडवा और थानेसर क्षेत्र को दी नई सौगात दी। सीएम ने 13 करोड़ 36 लाख रुपये की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 31 करोड़ 47.40 लाख रुपये की 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

कुरुक्षेत्र सेक्टर-28 में 33 केवी सब-स्टेशन, जोगना खेड़ा में 33 केवी सब-स्टेश का उद्घाटन किया गया। मिर्जापुर में 55.50 लाख रुपये की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र, दयालपुर में 55.50 लाख रुपये की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन हुआ।

पिपली, बीड़ पिपली और पिपली से लाडवा रोड की ओर स्थित आवासीय कॉलोनियों के लिए सीवरेज व्यवस्था और 6.50 एमएलडी इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास किया गया है।

थानेसर में केडीबी रोड का जीटी रोड (सेक्टर 2/3 विभाजक मार्ग) से उधम सिंह चौक तक नवीनीकरण, सुधार व सौंदर्गीकरण का शिलान्यास है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।