गीता जयंती महोत्सव का उद्देश्य जन-जन तक गीता का प्रचार करना: बिक्रमजीत सिंह
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते गांव मांगना के राजकीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
संवाद सहयोगी, पिहोवा: कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते गांव मांगना के राजकीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कलाकारों ने गीत-संगीत से ग्रामीणों को गीता का महत्व समझाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह के भाई बिक्रमजीत सिंह ने शिरकत की। बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक गीता का संदेश पहुंचाना है। इसमें हर व्यक्ति को अपने स्तर पर गीता के संदेश का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। गांव की सरपंच अंजू देवी व सरपंच पति चांदी राम ने गांव की मुख्य मांग राजकीय स्कूल के कमरों की मरम्मत और पांच नए कमरों को बनवाने के बारे में जानकारी दी। चांदी राम ने बताया कि पहले गांव का स्कूल प्राथमिक विद्यालय था। जिसमें आठ कमरे थे जिसमें से 4 की हालत ठीक नहीं है। वहीं अब विद्यालय अपग्रेड होकर मिडल तक हो गया है। इसलिए स्कूल में पांच नए कमरों की जरूरत है। बिक्रमजीत सिंह ने उनकी मांगों को राज्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बाखली मंडल भाजपा के प्रधान बलबीर गुर्जर, महामंत्री रमेश बाखली, ग्राम पंच पिकी देवी, सीमा देवी, बलबीर, राजेंद्र पाल, जोगिद्र, गोपाल नाथ, सतनारायण शमर और सुरेंद्र शमर मौजूद रहे।