Move to Jagran APP

विदेशों तक छा रहा हरियाणवी पॉप, राज्य की फिल्म नीति जल्द होगी घोषित : गजेंद्र फौगाट

गजेंद्र फोगाट का कहना है कि हरियाणा जल्द ही अपनी फिल्म नीति घोषित करने जा रहा है। इस फिल्म नीति के घोषित होते ही हरियाणवी फिल्म उद्योग में जबरदस्त क्रांति आएगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 03:02 PM (IST)
विदेशों तक छा रहा हरियाणवी पॉप, राज्य की फिल्म नीति जल्द होगी घोषित : गजेंद्र फौगाट
विदेशों तक छा रहा हरियाणवी पॉप, राज्य की फिल्म नीति जल्द होगी घोषित : गजेंद्र फौगाट

कुरुक्षेत्र [विनोद चौधरी]। हमारे जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा, अगर बेटियां नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा. ऐसी महफिलों में बुजुर्गों का होना जरूरी है, अगर ये नहीं होंगे तो पगड़ी कौन बांधेगा। बेटियों को बचाने की अपील करते हुए हरियाणा के प्रसिद्ध गायक गजेंद्र फौगाट अपनी महफिलों में युवाओं को कुछ इसी तरह से संदेश देते हैं।

loksabha election banner

विदेशों तक में हरियाणवी पॉप से अपनी गौरवशाली संस्कृति का परचम लहरा चुके गजेंद्र फौगाट ने दैनिक जागरण से खास बातचीत की। कहा कि अब समय बदल रहा है। अब हरियाणवी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ धाक भी मचा रही है। हरियाणवी पॉप बजते ही विदेशी तक ठुमके लगाने लगते हैं। यह हरियाणवी संस्कृति के लिए एक शुभ संदेश है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी नए आविष्कार कर रही है, यह भी एक अच्छी शुरुआत है और वह इसका समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा कि अब हरियाणवी का दौर शुरू हो रहा है। जो हरियाणवी लोग 80 के दशक में विदेशों में गए थे, सबसे पहले तो उन्हें अपनी रोटी की चिंता थी। अब वह सभी साधन संपन्न हो गए हैं। उनकी अगली पीढ़ी अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने में लगी है। यह हरियाणवी पॉप से लोगों का लगाव ही है कि देश ही नहीं विदेशों में भी डीजे पर हरियाणवी बजाया जा रहा है। इतना ही नहीं हरियाणवी पॉप पर विदेशी झूम रहे हैं। इन दिनों गजेंद्र फौगाट कला परिषद और मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में क्षेत्रीय निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पेश है उनसे बातचीत पर आधारित अंश...

सवाल : हरियाणवी लोक कला की बॉलीवुड में एंट्री को किस तरह से देख रहे हैं।

जवाब : अब हरियाणवी की बॉलीवुड में एंट्री हो गई है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में हरियाणवी गाने डाले जा रहे हैं। इन गानों को लोग पसंद भी कर रहे हैं। कई फिल्में तो ऐसी हैं जिनमें हरियाणवी को दर्शकों से खूब सराहना मिली है।

सवाल : हरियाणा में फिल्म नीति आने पर कैसे बदलाव आएंगे।

जवाब : हरियाणा जल्द ही अपनी फिल्म नीति घोषित करने जा रहा है। इस फिल्म नीति के घोषित होते ही हरियाणवी फिल्म उद्योग में जबरदस्त क्रांति आएगी। अभी करीब एक माह बाद ही उनका नया गाना ट्यूबवेल पर दिवाली आ रहा है। जिसमें हरियाणवी पॉप का नई हरियाणवी कला के साथ बेजोड़ संगम दिखाई देगा।

सवाल : अब तक कहां-कहां कर चुके हैं शो।

जवाब : देश के कोने-कोने में जाकर हरियाणवी पॉप का परचम लहरा चुके हैं। पंजाब से लेकर राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल तक में हरियाणवी पॉप की प्रस्तुति दे चुके हैं।

सवाल : हाल के दिनों में विदेश में कोई बड़ा आयोजन कब है।

जवाब : 15 जुलाई को आस्ट्रेलिया के ब्रीसबर्न में देसी मेला के नाम से कार्यक्रम किया जा रहा है। वह इस कार्यक्रम में जाकर विदेशी धरती पर हरियाणवी कला का परचम लहराएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर विदेशियों में अच्छा-खासा उत्साह है।

सवाल : कितनी भाषाओं में गा सकते हैं।

जवाब : मैं हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी, हरियाणवी और इंग्लिश में भी गा सकता हूं।

यह भी पढ़ेंः अपना बकाया नहीं दे रही सरकार, किसानों की जमीन कर रही नीलाम  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.