वर्ल्ड-10 दौड़ के जरिये विश्व में पहुंचेंगा गीता का संदेश
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का संदेश ग्लोबल चॉ¨टग के जरि
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का संदेश ग्लोबल चॉ¨टग के जरिये पूरे विश्व में गूंजेगा। इससे पहले इसकी शुरूआत वर्ल्ड-10 दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें 12 मुल्कों से अंतरराष्ट्रीय एथेलिटों के भाग लेने की उम्मीद है। इसके साथ ही 250 से ज्यादा प्रोफेशनल एथेलिट हिस्सा लेंगे। इंडिया र¨नग के सहयोग से इंटरनेशनल 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 10 किलोमीटर दौड़ में 11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही तीन किलोमीटर की सीनियर सिटीजन दौड़ में पहले तीन पुरुष प्रतिभागियों को 25 हजार, 15 हजार, 10 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। 10 किलोमीटर की दौड़ में पहले दस महिलाओं व पुरुष खिलाड़ियों को एक लाख, 70 हजार, 50 हजार, तीस हजार, बीस हजार, व दस-दस हजार पांच खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।
दौड में देश-विदेश से लगभग 15 हजार लोग भाग लेंगे। इस दौड़ को तीन स्तरों में विभाजित किया गया है, जिसके पहले स्तर की 10 किलोमीटर की दौड़ में 14 साल से ऊपर के खिलाड़ी भाग लेंगे। दूसरे स्तर की 3 किलोमीटर की दौड़ में 55 साल के ऊपर के वरिष्ठ नागरिक व तीसरे स्तर की दौड़ ज्वाय ऑफ र¨नग 3 किलोमीटर की दौड़ में 6 साल से ऊपर बच्चे, नौजवान, माता-पिता व परिवार भी भाग ले सकते हैं। ज्वाय ऑफर¨नग 3 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन अंतरराष्ट्रीय गीता महोतस्व मे अपनी भागेदारी वस्पोर्टस कल्चर और अच्छे स्वास्थय के प्रति जागरूकता के लिए करवाई जा रही है। इस दौड़ के लिए 18 नवंबर तक द्रोणाचार्य स्टेडियम में आवेदन किया जा सकता है।
इंडिया रोड रनर्ज के सीईओ पीयूष सचदेवा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए टाईम मैनेजमेंट के लिए आरआईएफडी चिप का इस्तमाल किया जाएगा। सभी दौडों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
फोटो संख्या : 12
महोत्सव को मिलेगी नई पहचान
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि वर्ल्ड-10 दौड़ से धर्मनगरी व अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को नई पहचान मिलेगी। भागदौड़ भरी ¨जदगी से निकलकर परिवार के साथ दौड़ का आनंद लें। शहरवासियों को दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, खासकर युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत हुए दौड़ का हिस्सा बनना चाहिए।