विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैक के पूर्व उपनिदेशक विश्व दीपक त्रिखा को मिला भीष्म साहनी अवार्ड

By JagranEdited By:
Published: Fri, 21 Feb 2020 09:18 AM (IST)

हरियाणा के रंगकर्मी और मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के पूर्व उपनिदेशक विश्वदीपक त्रिखा को नाटक के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों ...और पढ़ें

मैक के पूर्व उपनिदेशक विश्व दीपक त्रिखा को मिला भीष्म साहनी अवार्ड
मैक के पूर्व उपनिदेशक विश्व दीपक त्रिखा को मिला भीष्म साहनी अवार्ड

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के रंगकर्मी और मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के पूर्व उपनिदेशक विश्वदीपक त्रिखा को नाटक के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित भीष्म साहनी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बेस्ट थियेटर प्रमोटर अवार्ड सहित अनेक सम्मानों से नवाजे जा चुके त्रिखा को यह अवार्ड तीसरे नोएडा रंग महोत्सव में ड्रामाटरजी थियेटर ग्रुप ने प्रदान किया है।

विश्व दीपक त्रिखा की ओर से रंगमंच के विस्तार के लिए चलाई जा रही संस्था सप्तक कल्चरल सोसाइटी के महासचिव अविनाश सैनी ने बताया कि चर्चित नाटककार सुनील चौहान के नेतृत्व में काम करने वाली ड्रामाटरजी दिल्ली की प्रतिष्ठित एवं बेहद सक्रिय रंग संस्था है। यह संस्था हर वर्ष नाटक के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले तीन कलाकारों को भीष्म साहनी अवार्ड, महेंद्र मेवाती अवार्ड और जोहरा सहगल अवार्ड देती है। इस वर्ष विश्व दीपक त्रिखा को भीष्म साहनी अवार्ड से नवाजा गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्षों से नाटक की दुनिया में सक्रिय विश्व दीपक त्रिखा ने हरियाणा में रंगमंच के लिए अनुकूल माहौल बनाने और यहां के रंगकर्मियों को मंच एवं अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़ा काम किया है। 2009 से 2014 तक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र के उपनिदेशक एवं प्रभारी के तौर पर उन्होंने हरियाणा और देशभर के कलाकारों के बीच सेतू का काम किया।