Move to Jagran APP

राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कोचों ने शाहाबाद में खिलाड़ियों को दिए गुर

भारतीय हॉकी टीम के कोच रहे एमके कौशिक व संदीप सांगवान शनिवार को शाहाबाद के मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में पहुंचे। शाहाबाद पहुंचे दोनों कोच ने फिल्कर्स सिंह बर्दर एकेडमी व स्टेडियम के खिलाड़ियों के साथ अपने खेल व जीवन के अनुभव सांझा किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 08:14 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 08:14 AM (IST)
राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कोचों ने शाहाबाद में खिलाड़ियों को दिए गुर
राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कोचों ने शाहाबाद में खिलाड़ियों को दिए गुर

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भारतीय हॉकी टीम में कोच रहे एमके कौशिक व संदीप सांगवान शनिवार को शाहाबाद के मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में पहुंचे। दोनों कोच ने फिल्कर्स सिंह बर्दर एकेडमी व स्टेडियम के खिलाड़ियों के साथ अपने खेल व जीवन के अनुभव सांझा किए। उन्होंने खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाए और कहा कि उनकी सोच है कि हॉकी की नई पौध ऐसी गलतियां ना करें, जो पुराने समय में होती रही हैं। कोच एमके कौशिक ने कहा कि खेल की दुनिया में खेल मंत्री संदीप सिंह सशक्त उदाहरण हैं। जिन्होंने मौत को मात देकर अपनी प्रतिभा से नया इतिहास लिखा है। आज वह प्रदेश सरकार में खेल मंत्री बनकर खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं।

loksabha election banner

संदीप सांगवान ने कहा कि वह जब भारतीय टीम के कोच थे तो उस समय संदीप सिंह जैसे खिलाड़ी उन्हें मिले और फिर संदीप की कप्तानी में नेशनल हॉकी का स्वर्णिम युग शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। भविष्य में भी प्रदेश की यही भूमिका रहे इसी को देखते हुए वह खिलाड़ियों के बीच जाकर उनका खेल तराशने का प्रयास करते हैं। खेल मंत्री संदीप सिंह का परिवार भी हॉकी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनके भाई लेफ्टिनेंट टेरिटोरियल आर्मी बिक्रमजीत सिंह, मीनाक्षी, हरजिद्र कौर, कोच अमनदीप सिंह, सुदर्शन कुमार मौजूद रहे।

खेलों में प्रदेश नंबर वन : सिंह

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि खेलों में प्रदेश का देश में पहला नंबर है। इस गरिमा को बरकरार रखने के लिए हर तरह के खेलों से जुड़े अपने समय के प्रसिद्ध खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को आगे लाया जाएगा। उनके अनुभव का लाभ नए खिलाड़ियों को दिया जाएगा। उन्होंने एमके कौशिक व संदीप सांगवान के शाहाबाद पहुंच नए खिलाड़ियों के साथ अनुभव सांझा करने पर उनका आभार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.