पूर्व कृषि मंत्री स्व. सुरेंद्र ¨सह को किया याद
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पूर्व कृषि मंत्री स्व. सुरेंद्र ¨सह की पूण्यतिथि पर शनिवार को स
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
पूर्व कृषि मंत्री स्व. सुरेंद्र ¨सह की पूण्यतिथि पर शनिवार को समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सन्निहित सरोवर स्थित संस्कृत वेद विद्यालय के वेद पाठियों ने मंत्रों का उच्चारण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली ने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री सुरेंद्र ¨सह ने हमेशा संघर्षशील जीवन जीया है। उन्होंने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों के लिए कई बेहतर योजनाएं तैयार की थी। वह हमेशा हरियाणा को तरक्की की राह चलते हुए देखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनकी पत्नी विधायक दल की नेता किरण चौधरी जनता की आवाज बनी हुई है। वह हर वर्ग के हितों की बात करती हैं। इस मौके पर उदय ¨सह , सतबीर आढती, गुलजार ¨सह , सतीश शर्मा , सतीश बतान, गो¨बद रामगढ, रमेश ¨सह , गौरव चौधरी , रामलाल , मीना उपस्थित रहे।