Move to Jagran APP

ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाने वाले पांच युवक गंवा चुके जान

गर्मी से निजात पाने के लिए ब्रह्मसरोवर के 15 फुट गहरे पानी में डुबकी लगाना युवाओं के जीवन पर भारी पड़ रहा है। ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाकर तीन माह में पांच युवक जान की बाजी हार चुके हैं। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन सुरक्षा के नाम पर खामोश बैठा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:32 AM (IST)
ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाने वाले पांच युवक गंवा चुके जान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गर्मी से निजात पाने के लिए ब्रह्मसरोवर के 15 फुट गहरे पानी में डुबकी लगाना युवाओं के जीवन पर भारी पड़ रहा है। ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाकर तीन माह में पांच युवक जान की बाजी हार चुके हैं। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन सुरक्षा के नाम पर खामोश बैठा है। न तो गहराई बयां करने वाले सूचना पट्ट दुरुस्त कराए गए और न ही 15 फुट गहरे पानी में छलांग लगा रहे युवाओं को रोका जा रहा है। सरोवर के बीच में पेट्रोलिग करने के लिए कश्ती भी मेलों के दौरान ही उतारी जाती है। अधिकतर हादसे मई से लेकर सितंबर माह तक होते हैं। इसके बाद ठंड शुरू होने के चलते 15 फुट गहरे पानी में उतरने से लोग कतराते हैं। ऐसे में इन पांच महीनों में सतर्कता बढ़ाई जाने की जरूरत है। वहीं ब्रह्मसरोवर में भी सबसे ज्यादा रिस्की प्वाइंट पुरुषोत्तमपुरा बाग में रथ के सामने बना घाट और भीम घाट है। जहां पर अगर पुलिस पहरा लगाया जाए तो शायद इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगा सके। केस: 1

loksabha election banner

नौ जून को यमुनानगर का बीड़ छपरा निवासी 19 वर्षीय गुरजीत अपनी मासी के पास बड़शालू आया था, जहां से परिजनों के साथ वह ब्रह्मसरोवर स्नान करने के लिए पहुंचा था। स्नान के दौरान रैलिग पर बैठे हुए गुरजीत का नियंत्रण बिगड़ गया और वह 15 फुट गहरे पानी में जा गिरा। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। केस: 2

10 जून को दोस्तों के साथ ब्रह्मसरोवर आया झांसा रोड निवासी 15 वर्षीय अंकित अपने दोस्तों के साथ ब्रह्मसरोवर पर नहाने आया था। नहाते-नहाते वह रैलिग के पार चला गया था, वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसका शव 15 फुट गहरे पानी में मिला। केस: 3

21 जून को गांधीनगर निवासी अभिषेक का शव ब्रह्मसरोवर से मिला था। हालांकि उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। मगर उसकी मौत भी डूबने से बताई जा रही थी। केस: 4

21 जुलाई को राजस्थान निवासी कपिल अपने दोस्तों के साथ कुरुक्षेत्र अवलोकन के लिए आया था। यहां गर्मी ज्यादा होने के चलते दोस्तों ने स्नान करने की सलाह बनाई। मगर वह 15 फुट गहरे पानी में चला गया। यहां डूबने से उसकी मौत हो गई। केस: 5

शनिवार को भी राजस्थान से आए 20 वर्षीय युवक की ब्रह्मसरोवर में डूबने से मौत हो गई। राजस्थान का जोधपुर निवासी रणबीर सिंह कुछ दिन पहले अपने साले खेत सिंह के साथ कुरुक्षेत्र काम की तलाश में आया था। शनिवार सायं को वे ब्रह्मसरोवर में नहाने चले गए। रणबीर सिंह नहाते हुए रैलिग के पार 15 फुट गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा। जब तक उसे ब्रह्मसरोवर से बाहर निकाला गया तब तक वह अचेत हो चुका था। एक माह पहले ही रणबीर सिंह की शादी हुई थी। सूचना मिलते ही गोताखोर रणबीर सिंह ने रणबीर सिंह को ब्रह्मसरोवर से निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस लगातार करती है गश्त : एसपी रीडर

एसपी रीडर मांगे राम का कहना है कि पुलिस लगातार गश्त करती है। रैलिग के पार नहाने वालों को रोकती भी है, मगर लोग रैलिग पार नहाने से नहीं मानते। इस बारे में केडीबी प्रशासन से बातचीत की जाएगी कि सरोवर में रैलिग को ऊंचा किया जाए। इसके साथ सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करें।

जागरण सुझाव

- ब्रह्मसरोवर की रैलिग पर टूट हुए चेतावनी पट्ट दुरुस्त किए जाएं, इसके अलावा इस सूचना को बड़ा करके लगाया जाए।

- भीम घाट और रथ के सामने वाले दोनों ही घाट पर सबसे ज्यादा डूबने की घटनाएं हुई हैं। यहां पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाने चाहिए।

- घाटों के ऊपर बनी रेलिग को ऊंचा किया जाना चाहिए, ताकि उस पर खड़े होकर युवक 15 फुट गहरे पानी में छलांग न मार सकें।

- पर्यटन पुलिस द्वारा 15 फुट गहरे पानी में स्नान करते हुए युवाओं को रोकने के लिए अभियान चलाना चाहिए।

- घाटों पर ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। इन घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनसे भी नजर रखी जा सकती है कि कहीं कोई 15 फुट गहरे पानी में तो नहीं जा रहा।

- लाउड स्पीकर से उस घाट पर स्नान कर रहे युवाओं को चेतावनी दी जानी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.