Move to Jagran APP

बेमौसमी बरसात ने उड़ाई किसानों की नींद

बेमौसमी बरसात ने किसानों की नींद उड़ा दी। रविवार सुबह से शुरू हुई बरसात से अनाज मंडी में धान भीग गया। साथ ही धान कटाई का कार्य भी ठप हो गया। इस समय धान कटाई का जोरों पर है। रोज लाडवा अनाज मंडी में सैकड़ों क्विंटल धान पहुंच रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 07:20 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 07:20 AM (IST)
बेमौसमी बरसात ने उड़ाई किसानों की नींद
बेमौसमी बरसात ने उड़ाई किसानों की नींद

संवाद सहयोगी, लाडवा : बेमौसमी बरसात ने किसानों की नींद उड़ा दी। रविवार सुबह से शुरू हुई बरसात से अनाज मंडी में धान भीग गया। साथ ही धान कटाई का कार्य भी ठप हो गया। इस समय धान कटाई का जोरों पर है। रोज लाडवा अनाज मंडी में सैकड़ों क्विंटल धान पहुंच रहा है। खेतों में भी इस समय किसानों की धान पककर तो कुछ अध पका तैयार खड़ा है। यदि भगवान की बेरुखी जारी रही तो किसानों को धान की फसल में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेमौसमी बरसात का राइस मिलर मालिकों ने जमकर फायदा उठाया। बरसात के चलते जो धान किसानों की अच्छे दामों में बिक रही थी। उनके दामों में दो सौ से तीन सौ रुपये तक की कमी देखी गई। मंडी में धान लेकर आए किसान उदय सिंह, राम कुमार, यशपाल, सतीश कुमार, नरेश कुमार ने बेमौसमी बरसात से किसानों को हो रहे नुकसान के मुआवजे के तौर पर पांच सौ रुपये प्रति क्विटल बोनस देने की मांग की है।

loksabha election banner

बाबैन क्षेत्र में रविवार सुबह हुई बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। सुबह चार घंटे तेज बारिश हुई। भारी बारिश और हवा से धान की पकी हुई फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। उधर, बारिश से बाबैन क्षेत्र में सब्जी उत्पादक किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश के कारण किसानों की टमाटर, घीया, खीरे, मिर्च, धनिया, गोभी आदि की फसल को नुकसान पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.