सत्ता में आने पर शपथ लेने से पहले किसानों के कर्ज होंगे माफ : चौटाला
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सत्ता में आने पर शपथ लेने से पहले किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। सभी जिलों को सरकारी नौकरियों में बराबर का हक देने के नये नियम तैयार किए जाएंगे। मौजूदा दौर में महंगाई लूटपाट और जातिवाद चरम पर है। वे गांव शेरगढ़ में जजपा नेता अमरजीत ¨सह द्वारा आयोजित जनसभा में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।
संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जजपा के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सत्ता में आने पर शपथ लेने से पहले किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। सभी जिलों को सरकारी नौकरियों में बराबर का हक देने के नये नियम तैयार किए जाएंगे। मौजूदा दौर में महंगाई, लूटपाट और जातिवाद चरम पर है। वे गांव शेरगढ़ में जजपा नेता अमरजीत ¨सह द्वारा आयोजित जनसभा में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विधानसभा 28 फरवरी को भंग हो सकती है। ऐसे में किसी भी समय लोकसभा व विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। सत्ता में आने पर पहला काम सरकारी स्कूलों व अस्पतालों की दशा में सुधार करना होगा, ताकि गरीब आदमी से शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा दूर न रहे। चौटाला ने कहा कि जींद उप चुनाव में कांग्रेस अपना हश्र देख चुकी है। आज जनता के पास जजपा बहुत बड़ा विकल्प है। इस मौके पर चौटाला का अमरजीत ¨सह व जिला प्रधान कुलदीप मुलतानी ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुरेश कंसल, कुलदीप जखवाला, जस¨वद्र खैरा, केवल छाबड़ा, धर्मेद्र नैन, सुरेश गुर्जर, कर्ण इस्माईलपुर, राजेश थांदड़ा आदि मौजूद रहे।