Move to Jagran APP

किसान 10वें दिन साढ़े 10 घंटे रखी भूख हड़ताल

शाहाबाद में गांव रतनगढ़ के पास किसान नरेंद्र सिंह चीमा मंगलवार को 10वें दिन भूख हड़ताल पर बैठा। वह करीब साढ़े 10 घंटे तक भूख हड़ताल पर रहा। ज्ञानी साहिब सिंह व पजाबी गायक चरणजीत सिंह ने पहुंचकर उसका हौसला बढ़ाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 06:30 AM (IST)
किसान 10वें दिन साढ़े 10 घंटे रखी भूख हड़ताल
किसान 10वें दिन साढ़े 10 घंटे रखी भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद में गांव रतनगढ़ के पास किसान नरेंद्र सिंह चीमा मंगलवार को 10वें दिन भूख हड़ताल पर बैठा। वह करीब साढ़े 10 घंटे तक भूख हड़ताल पर रहा। ज्ञानी साहिब सिंह व पजाबी गायक चरणजीत सिंह ने पहुंचकर उसका हौसला बढ़ाया।

loksabha election banner

ज्ञानी साहिब सिंह ने कहा कि देश की जनता तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रही है। केंद्र सरकार को लोगों की मांग को देखते हुए इन कानूनों पर वापस ले लेना चाहिए। गायक चरणजीत सिंह ने पंजाबी में गीता सुनाकर इस आंदोलन को किसानों को अपना समर्थन दिया। किसान नरेंद्र सिंह चीमा ने बताया कि भूख हड़ताल को 10वां दिन है। वह बिलकुल स्वस्थ है। वह अपने इरादे पर अडिग है और उसकी भूख हड़ताल तीनों कृषि कानूनों के वापस होने तक जारी रहेगी। समय सिंह बीबीपुर ने कहा कि पंजाब व हरियाणा के किसानों की मदद से गांव रत्नगढ़ के पास लंगर लगाया जा रहा है। इस अवसर पर साहब सिंह त्यौड़ा, सुरेंद्र सिंह चीमा, बिल्ला वड़ैच, अजय राणा, यशपाल, प्रदीप सिंह, हरजिद्र सिंह, निर्मल सिंह विर्क व जितेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.