पुराना वीडियो चलाकर बनाया फर्जी स्टिंग, अब चढ़े पुलिस के हत्थे; कुरुक्षेत्र में न्यूज चैनल के MD समेत 5 गिरफ्तार
थानेसर पुलिस ने एक पुरानी वीडियो को फर्जी स्टिंग ऑपरेशन के रूप में चलाने और ब्लैकमेलिंग के आरोप में लीविंग ...और पढ़ें
-1791738217571_m.webp)
पुरानी वीडियो चला फर्जी स्टिंग ऑपरेशन करने के मामले में चैनल के पांच अधिकारी गिरफ्तार।
HighLights
लीविंग इंडिया न्यूज के पांच अधिकारी गिरफ्तार।
पुरानी वीडियो को फर्जी स्टिंग बताया।
ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के आरोप।
जागरण संवाददाता,कुरुक्षेत्र। शहर थानेसर पुलिस ने एक पुरानी वीडियो को चलाकर फर्जी स्टिंग आपरेशन करने के मामले में लीविंग इंडिया न्यूज चैनल के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों पर पुरानी वीडियो से छेड़छाड़ कर गलत तरीके से चलाने और ब्लैक मेलिंग करने के भी आरोप लगे हैं। गिरफ्तार आरोपितों में चैनल के एमडी अतुल अग्रवाल, एडिटर सौरभ, एंकर सुदेश नैन और दो पत्रकार नीतू और लवप्रीत शामिल हैं।
शिकायत मिलने के बाद थाना शहर थानेसर में संबंधित चैनल के विरुद्ध आईटी एक्ट तथा बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नेशनल चैनल द्वारा 16 अप्रैल की उसकी पर्सनल पुरानी वीडियो को फर्जी लाइव स्टिंग आपरेशन के रूप में प्रस्तुत किया गया था।
उन्होंने बाद में वीडियो की सच्चाई न उजागर करने के नाम पर ब्लैकमेल किया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उपलब्ध तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।
