कुरुक्षेत्र पहुंचे खर्चा पर्यवेक्षक, आज लेंगे अधिकारियों की बैठे
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर कुरुक्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए खर्चा पर्यवेक्षक केए जथिन मंगलवार को धर्मनगरी पहुंच गए हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर कुरुक्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए खर्चा पर्यवेक्षक केए जथिन मंगलवार को धर्मनगरी पहुंच गए हैं। उनके लघु सचिवालय पहुंचने पर नगराधीश अनिल यादव ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात खर्चा पर्यवेक्षक केए जथिन ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. एसएस फुलिया से मुलाकात की है। चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल को खर्चा पर्यवेक्षक की ओर से सभी अधिकारियों की बैठक ली जाएगी। इस बैठक में खर्च के लिए गठित कमेटी को खास हिदायतें दी जाएंगी।
ज्ञात रहे कि लोकसभा चुनाव 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए केए जथिन को खर्चा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वह अपनी नियुक्ति के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर नोटिफिकेशन जारी होते ही कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं।