Move to Jagran APP

भाजपा का हर कार्यकर्ता करे पार्टी की नीतियों का प्रचार : गुंबर

संस, शाहाबाद : लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक को भाजपा जिला

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jan 2018 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 11:25 PM (IST)
भाजपा का हर कार्यकर्ता करे पार्टी की नीतियों का प्रचार : गुंबर
भाजपा का हर कार्यकर्ता करे पार्टी की नीतियों का प्रचार : गुंबर

संस, शाहाबाद : लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक को भाजपा जिला उपप्रधान मुलखराज गुंबर व धुराला मंडल के प्रधान विक्रम अटवान ने संबोधित किया।

loksabha election banner

भाजपा जिला उप प्रधान व मंडल प्रभारी मुलख राज गुंबर ने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार कर लाभपात्र को उनका लाभ दिलाना होगा। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। लाभपात्रों को इनकी जानकारी देना व योजनाओं का फायदा पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत करें।

सरपंच विक्रम अटवान ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर नि:स्वार्थ सेवा करनी चाहिए। बीसी सैल के प्रदेश सचिव अमरजीत डांगी ने कहा कि हर कार्यकर्ता मेहनत व लगन से हर बूथ व गांव में जाकर योजनाओं का प्रचार करे। भाजपा नेता दर्शन राणा ने कहा कि हर युवा से आग्रह है कि केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करें। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष अरूण कंसल, महेश पार्चा, रोशन बेदी, महामंत्री ¨रकू बैरागी, मैंबर ब्लॉक समिति जितेंद्र धुराला, हरविलास तिगरी, धर्मपाल शर्मा, नसीब चीबा, सरपंच रामचंद्र डाडलु, सरपंच मलकीत ¨सह छोड़पुर आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.