लाडवा के हर वर्ग व क्षेत्र का हो रहा है सम्मान रुप से विकास : सैनी
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र लोकसभा संयोजक एवं लाडवा विधायक डॉ.पवन सैनी ने कहा कि हलके के लगभग सभी विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र लोकसभा संयोजक एवं लाडवा विधायक डॉ.पवन सैनी ने कहा कि हलके के लगभग सभी विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। विपक्षी पार्टियों के पास वोट मांगने तक का कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र और हरियाणा में 2019 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। वे मंगलवार को गांव जालखेड़ी, रामनगर 112, भूखड़ी व रामनगर 156, फलसंडा जाटान व गांव बरगट जाटान में विकास कार्यों के उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक डॉ.पवन सैनी ने गांव जालखेड़ी में 7 लाख रुपये की लागत से बनाई गई चौपाल का उद्घाटन किया। गांव भूखड़ी में करीब 35 लाख रुपये की लागत से चार गलियां व एसी चौपाल, गांव रामनगर-156 में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट की चाहरदिवारी व 2 गलियों, गांव फालसंडा जाटान में 15 लाख की लागत से बनी तीन गलियों व एसी चौपाल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जींद में भाजपा की जीत ने विपक्ष को आइना दिखाने का काम किया है। जनता ने नादेश देते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि जनता झूठ, लूट और भ्रष्टाचार की राजनीति नहीं चाहती है। जनता ने भाजपा की पारदर्शी शासन प्रणाली, भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश तथा सबका साथ- सबका विकास जैसी स्पष्ट नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। विकास की मांग जनता का स्वाभाविक अधिकार है, जिसे देना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पर विभागों की सेवाएं एक साथ ऑनलाइन कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी शहरों और 6 हजार गांवों में सरल केंद्र, अंत्योदय भवन और अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम से एक साथ 37 विभागों की 485 सेवाएं और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में जनता का विश्वास व्यक्त होने की ओर स्पष्ट संकेत है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री विकास जालखेड़ी, महामंत्री सोमनाथ मौजूद थे।