भाविप की ओर से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भारत विकास परिषद् के स्थापना दिवस के मौके पर मारकंडा नेशनल कॉ
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भारत विकास परिषद् के स्थापना दिवस के मौके पर मारकंडा नेशनल कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की कांस्य की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका अनावरण कॉलेज समिति के प्रधान यशपाल वधवा, परिषद् के प्रधान आनंद वधावन व प्राचार्या डॉ. अशोक चौधरी ने किया। प्रधान यशपाल वधवा ने कहा कि भाविप का प्रयास हमेशा ही युवाओं को भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जोड़ने का रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में अगर स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं तो अवश्य ही यह युवाओं का सशक्त ढंग से पथ प्रदर्शक करेंगी। उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि अपने घरों में भी शहीदों व विवेकानंद जैसे महापुरूषों की तस्वीर लगाएं, ताकि शुरू से ही बच्चों को इतिहास के बारे में बताया जा सके। परिषद् के प्रधान आनंद वधावन ने कहा कि भाविप का प्रयास है कि नई पीढ़ी को भारत इतिहास व परंपराओं से जोड़ा जाए इसके लिए परिषद की ओर से समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर परिषद् के प्रधान आनंद वधावन, हरियाणा उत्तर के प्रदेशाध्यक्ष परमजीत पाहवा, प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी, बलदेव राज सेठी, प्रो. एसएस कॉजल, राजीव ¨सगला, राजेश बावेजा, अणु बावेजा, यशपाल ¨सगला, राजकुमार कथूरिया, डॉ. अश्वनी गुप्ता, कमल बत्तरा मौजूद रहे।